नई दिल्ली. बीजेपी (BJP) की राष्ट्रीय प्रवक्ता (National Spokesperson) और टीवी डिबेट्स में पार्टी का दमदार तरीके से पक्ष रखने वाली नूपुर शर्मा (Nupur Sharma) ने जीवन की नई शुरुआत करते हुए सगाई कर ली है. नूपुर शर्मा की सगाई की खबर आते ही बधाइयों और शुभकामनाओं का दौर शुरू हो गया. खासकर सोशल मीडिया पर शर्मा को खूब बधाइयां मिल रही हैं. हालांकि अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि जिनसे नूपुर ने सगाई है, वह क्या करते हैं. बता दें कि हाल के वर्षों में शर्मा बीजेपी की तरफ से टीवी न्यूज चैनलों की डिबेट में दमदार तरीके से पार्टी का पक्ष रख रही हैं.
गुरुवार को नुपुर की शादी की खबर जैसे ही सोशल मीडिया पर आई, लोग शुभकामनाएं और बधाई देने लगे. लोग उन्हें मुबारकबाद देते नहीं थक रहे. नूपुर की सगाई की तस्वीर दिल्ली बीजेपी के पूर्व प्रवक्ता और वर्तमान में बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय सचिव तेजिंदर सिंह बग्गा ट्वीट करके सोशल मीडिया पर सबसे पहले शेयर की. इसके बाद यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फैलने लगी.



































