26 अगस्त को प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के हंसलपुर में ई-विटारा को एक्सपोर्ट के लिए हरी झंडी दिखाई। ई-विटारा मारूति की पहली इलेक्ट्रिक कार है और यह पूरी तरह से भारत में बनी है। इसे यूरोप, जापान सहित 100 से ज्यादा देशों में निर्यात किया जायेगा।
पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज मेक इन इंडिया में नया अध्याय जुड़ा है। अब विदेशों में चलने वाली इलेक्ट्रिक गाड़ियों में भी मेड इन इंडिया लिखा होगा।
इस कार में 49 kwhऔर 61kwh के दो बैटरी पैक के ऑप्शन मिलेगें। कंपनी का दावा है कि कार एक बार फुल चार्ज करने पर 500 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तय करेगी। इलेक्ट्रिक एसयूवी का प्रोडक्शन फरवरी 2025 में सुजुकी मोटर के गुजरात के हंसलपुर में शुरू हो चुका है। मारुती ने अपने हंसलपुर प्लांट में 21000 करोड़ रुपए का निवेश किया है , जिसकी सालाना उत्त्पादन क्षमता 750000 यूनिट्स है।
मारुती की ई विटारा के 49 kwh के बैटरी पैक वाले बेस वाले मॉडल की कीमत 20 लाख रुपए (एक्स शोरूम) रखी जा सकती है। वही 61 kwh के बैटरी पैक और हाई पावर वाली मोटर वाले मॉडल की कीमत 25 लाख रुपए (एक्स शोरूम) हो सकती है। इसके अलावा ई आल ग्रीप awd वर्जन की कीमत 30 लाख रुपए (एक्स शोरूम) तय की जा सकती है। भारतीय बाजार में ई विटारा इलेक्ट्रिक suv का मुकाबला mg zs ev, tata karva ev , hundai creta ev और महिंद्रा b e 05 से होगा।





























