- Ceasefire पर रार: Iran ने US के Ceasefire प्रस्ताव को ठुकरा कर अपना नया ऑफर रख दिया है। फिलहाल शांति समझौते की उम्मीदें बेहद कम हैं।
- Donald Trump का बयान: अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि अंदरूनी दबाव के बावजूद ईरान अब भी अमेरिका के साथ ‘डील’ करने की कोशिश कर रहा है।
- भारत, रूस और चीन ‘दोस्त’: जंग के 27वें दिन Iran ने स्पष्ट किया कि भारत, रूस और चीन उसके साथी हैं और उनके जहाजों के लिए ‘होर्मुज’ का रास्ता खुला है। यह पाबंदी सिर्फ US और इजरायल के करीबियों पर है।
- इजरायल में सायरन और खौफ: तेल अवीव सहित इजरायल के कई इलाकों में रॉकेट हमलों (संभावित हिज्बुल्लाह अटैक) के चलते सायरन बजे। हालांकि, अभी तक किसी नुकसान की खबर नहीं है।
- गल्फ देशों की अपील और बहरीन में हादसा: खाड़ी देशों ने ईरान से हमले रोकने की अपील की है। वहीं, बहरीन में एयरपोर्ट के करीब मुहर्रक इलाके में आग लगने से हड़कंप मच गया है, राहत कार्य जारी है।



































