
लखनऊ।आईसीएआर-नेशनल ब्यूरो ऑफ फिश जेनेटिक रिसोर्सेज, लखनऊ में 80वां स्वाधीनता दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। निदेशक डॉ. काजल चक्रबर्ती द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। स्टाफ सदस्यों को संबोधित करते हुए उन्होंने स्वतंत्रता दिवस को भारत की आजादी में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के महान योगदान को याद करने का दिन बताया और कहा कि अपने कार्य और आचरण के माध्यम से देश की बहुमूल्य एकता और अखंडता की रक्षा करना हम सभी देशवासियों का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने संस्थान की उपलब्धियों पर चर्चा की और अनुसंधान कार्यों के माध्यम से देश के विकास में उनके अथक प्रयासों और योगदान के लिए स्टाफ सदस्यों की प्रशंसा की और भविष्य हमे आपसी सौहार्द एवं सहयोग से विकसित भारत की दिशा में अपने अपने स्तर से भरपूर प्रयास करने की बात कही। राष्ट्रीय अभियान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत, इस अवसर पर संस्थान परिसर में पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का संयोजन प्रधान वैज्ञानिक डॉ अचल सिंह, सुभाष चंद्र, विजय सिंह एवं राम सकल चौरसिया द्वारा किया गया।









































