बकरी बनी तेंदुए को पकड़ने का जरिया,,,,,,
रविवार सुबह करीब छह बजे तेंदुआ पिंजड़े में बांधी गई बकरी का शिकार करने के लिए अंदर पहुंचा। जैसे ही वह पिंजड़े में दाखिल हुआ, वह उसमें कैद हो गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने तेंदुए को सुरक्षित कब्जे में लिया और सुरक्षा की दृष्टि से उसे रेंज कार्यालय ले जाया गया।
मादा तेंदुआ, उम्र करीब 3 से 4 वर्ष,,,,,
पकड़े गए तेंदुए का रविवार को पशु चिकित्साधिकारी शिवपुर डॉ. मनोज वर्मा एवं उनकी टीम ने शारीरिक परीक्षण किया। जांच में तेंदुआ मादा, करीब 3 से 4 वर्ष उम्र का और पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। वन विभाग द्वारा इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी गई है।
वन विभाग के अनुसार प्रधान मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव, लखनऊ की अनुमति मिलने के बाद तेंदुए को उसके लिए निर्धारित नए प्राकृतिक वास स्थल में छोड़ा जाएगा। वन क्षेत्राधिकारी पीयूष गुप्ता ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि बच्चों और बुजुर्गों को अकेले खेतों की ओर न भेजें तथा तेंदुए अथवा किसी अन्य वन्यजीव के दिखाई देने पर उसके नजदीक जाने या उसे घेरने का प्रयास न करें। वन विभाग की टीम को तत्काल सूचना दें।








































