बहराइच। राजनीति रंजिश के कारण समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक मुकेश श्रीवास्तव को सरकार ने आय से अधिक सम्पत्ति के झूठे मामले में आरोपी बनाकर जेल भेज दिया था। क्योंकि वे जनता के बीच में बहुत ही लोकप्रिय थे। पिछले चुनाव में बहुत ही कम अंतर से चुनाव हारे थे।इस बार चुनाव जीतने के चांस अधिक दिखाई दे रहे थे इसलिए उनकी तथा पार्टी की छवि खराब करने के लिए जेल भेज दिया गया लेकिन वेल मिलने से क्षेत्र में
खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं तथा समर्थको में उत्साह सातवें आसमान पर पहुंच गया है। समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव बाबू ने कहा कि समाजवादी पार्टी के सिपाहियों के साथ चाहे जितना ज़ुल्म कर लो लेकिन वे टूटने वाले नहीं हैं।
इस अवसर पर धर्मेंद्र प्रताप सिंह,आखंड प्रताप सिंह, सुरेश कुमार सिंह, ब्लाक अध्यक्ष हुजूर पुर सुरेंद्र यादव, जितेन्द्र यादव, प्रियव्रत दास मौर्य प्रधान कटका रवि श्रीवास्तव,पवन मौर्य,राजू यज्ञ सैनी, मूलचंद मौर्य सहित क्षेत्र के लोगों में विधायक की रिहाई पर खुशी का माहौल है।








































