एसपी बहराइच ने किया सम्मानितरुपईडीहा बहराइच। भारत नेपाल सीमा स्थित रुपईडीहा इमिग्रेशन चेक पोस्ट पर तैनात उपनिरीक्षक आशुतोष दुबे को उनके उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें पुलिस अधीक्षक बहराइच के माध्यम से प्रदान किया गया।बताया जा रहा है कि उपनिरीक्षक आशुतोष दुबे ने इमिग्रेशन चेक पोस्ट पर तैनाती के दौरान सीमा सुरक्षा, आव्रजन जांच प्रक्रिया को पारदर्शी व सुगम बनाने तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ रखने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। उनके कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और उत्कृष्ट कार्यशैली को देखते हुए गृह मंत्रालय ने उन्हें इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए चुना।सम्मान मिलने की सूचना पर रुपईडीहा के अधिकारियों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों एवं पत्रकारों ने उन्हें बधाई दी है। बधाई देने वालों ने कहा कि यह सम्मान न केवल आशुतोष दुबे के लिए गौरव की बात है, बल्कि पूरे रुपईडीहा क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है।इस उपलब्धि पर उपनिरीक्षक आशुतोष दुबे ने कहा, “शुभकामनाओं से भारत सरकार गृह मंत्रालय द्वारा आज एसपी सर बहराइच के माध्यम से मुझे अति उत्कृष्ट सेवा पदक प्रदान किया गया। यह सम्मान मेरे लिए प्रेरणा है। मैं आगे भी पूरी निष्ठा और ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करता रहूंगा।”क्षेत्र के लोगों का कहना है कि आशुतोष दुबे का व्यवहार आमजन के प्रति सहयोगात्मक रहा है और सीमा क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।








































