इरशाद हुसैन जिला क्राइम ब्यूरो खरी कसौटी

मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई, तीनों को न्यायालय भेजा।
रुपईडीहा, बहराइच। थाना रुपईडीहा पुलिस ने हत्या के मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तीनों आरोपियों को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया।पुलिस के अनुसार, 20 सितंबर 2026 को थाना रुपईडीहा क्षेत्र के ग्राम रंजीतबोझा में एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मृतक की पहचान रंजीतबोझा निवासी तसव्वर अली के रूप में हुई थी। मृतक की पत्नी नगमा पत्नी तसव्वर अली की तहरीर के आधार पर थाना रुपईडीहा में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई थी। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 27 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर करीब 12:45 बजे शिवपुर मोहरनिया से बार्डर की ओर जाने वाले मार्ग के पास बगिया मैदान से तीनों वांछित आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद नसीम पुत्र निजामुद्दीन (19 वर्ष), अरमान अहमद पुत्र मोहम्मद समीम (19 वर्ष) तथा साबिर अली पुत्र मोहिउद्दीन (करीब 20 वर्ष), निवासी ग्राम रंजीतबोझा/मिहींपुरवा, थाना रुपईडीहा, जनपद बहराइच के रूप में हुई है।पुलिस के मुताबिक तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय रवाना किया गया। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र कुमार मिश्रा, व0उ0नि0 अजीत प्रताप सिंह, उ0नि0 अजय कुमार, आरक्षी विकास प्रजापति और आरक्षी रविन्द्र यादव शामिल रहे।







































