मिहींपुरवा के प्रगति पब्लिक स्कूल मे सम्मान समारोह आयोजित।

मोतीपुर बहराइच- शिक्षक दिवस के अवसर पर मिहींपुरवा नगर पंचायत स्थित प्रगति पब्लिक स्कूल में इंटरनेशनल जंगल वाइस फाउंडेशन की ओर से सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हिंदुस्तान ओलंपियाड में चयनित मेधावी छात्रों के साथ विद्यालय के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष मिहींपुरवा संजय सिंह ने की तथा संचालन प्राचार्य इश्तियाक अहमद ने किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्र के बेहतर शिक्षकों को अंग वस्त्र पहना एवं बुके देकर किया गया तत्पश्चात ओलंपियाड के मेधावी छात्रों को मोमेंटो, पुरस्कार, प्रमाण पत्र और अंक पत्र प्रदान किये गये।
इस मौके पर इंटरनेशनल जंगल वाइस के प्रबंधक एम. रशीद ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कमी नहीं है उन्हें केवल सही अवसर और प्रोत्साहन की जरूरत है। विद्यार्थियों को सम्मान मिलने से उनका आत्मविश्वास बढ़ता है और वे आगे बेहतर करने के लिए प्रेरित होते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं इसलिए उनके योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य इश्तियाक अहमद, इंटरनेशनल जंगल वाइस के अध्यक्ष संजय सिंह, प्रबंधक एम. रशीद, सचिव अनिल मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय कुमार, आरिफ अहमद, विनोद शर्मा, मामून रशीद, निकहत शमीम समेत शिक्षक, छात्र और अन्य लोग मौजूद रहे।







































