नई दिल्ली. पूर्व तेज गेंदबाज लक्ष्मीपति बालाजी (Laxmipathy Balaji) को लगता है कि टीम इंडिया को तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह का विकल्प तैयार रखना चाहिए और साथ ही उन्हें इस तेज गेंदबाज का खास ध्यान रखना चाहिए. बालाजी ने जसप्रीत बुमराह का विकल्प भी बताया है. उनके मुताबिक तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज में काबिलियत है और वो जसप्रीत बुमराह की जगह ले सकते हैं. बता दें मोहम्मद सिराज ने पिछले कुछ समय में सभी को प्रभावित किया है और ऑस्ट्रेलिया दौरे और आईपीएल 2021 में उन्होंने जिस तरह की गेंदबाजी की उसे देख सभी को उनसे काफी उम्मीदें हैं.
लक्ष्मीपति बालाजी ने न्यूज 18 के साथ खास बातचीत में बताया कि उन्होंने क्यों मोहम्मद सिराज को जसप्रीत बुमराह के विकल्प के तौर पर चुना है. बालाजी ने कहा, ‘बुमराह के टैलेंट को देखते हुए आपको उन्हीं के जैसा एक गेंदबाज चाहिए जो उनका विकल्प बने. उनका विकल्प हो नहीं सकता क्योंकि वो बेहतरीन गेंदबाज हैं और एक मैच विनर भी. लेकिन मोहम्मद सिराज में काबिलियत है. सिराज और बुमराह की गेंदबाजी में समानता है. दोनों की गेंद बाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए बाहर निकलती हैं और दाएं हाथ के बल्लेबाज के लिए सीधी रहती हैं.’
सिराज-बुमराह का विकेट लेने का तरीका एक जैसा!
बालाजी ने कहा कि जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज के विकेट लेने का तरीका काफी मिलता-जुलता है. मोहम्मद सिराज और बुमराह का LBW, बोल्ड और विकेट के पीछे कैच आउट कराने का अंदाज काफी मिलता है. बालाजी ने आगे कहा, ‘अगर बुमराह टीम में नहीं हुए तो कप्तान को रक्षात्मक नहीं आक्रामक विकल्प ही चाहिए होगा. ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम के पास बुमराह और शमी नहीं थे इसके बावजूद टीम इंडिया के गेंदबाजों ने 20 विकेट लिये. इसका मतलब गेंदबाजों में काबिलियत है


































