लखनऊ :आज 5 सितंबर का दिन शिक्षक दिवस के रूप में हम सभी मानते आएं हैं इस अवसर पर अंसल गोल्फ सिटी में स्थित श्री श्री राधा रमण बिहारी जी मंदिर (इस्कॉन) मंदिर के अध्यक्ष श्रीमान अपरिमेय श्यामदास प्रभु जी ने बताया की गुरु अपने शिष्य के प्रति सदैव ही कृपामयी एवं करुणामयी रहते हैं,गुरु की ही कृपा से शिष्य की आध्यात्मिक उन्नति संभव है,गुरु ही हमें शिक्षा देते हैं की मैं कौन हूं?,भगवान कौन हैं?,भगवान से मेरा संबंध क्या? साथ ही प्रभु जी ने बताया कि शिष्य को चाहिए कि वह एकनिष्ठ होकर अपने गुरु के प्रति शरणागत हो साथ ही शिष्य को चाहिए वह भौतिक शिक्षा के साथ ही आध्यात्मिक शिक्षा भी एक प्रमाणित गुरु के संरक्षण में प्राप्त करे तभी एक शिष्य की वास्तविक उन्नति संभव है,प्रभु जी ने बतलाया की लखनऊ शहर वासियों के लिए कई कार्यक्रम इस्कॉन,लखनऊ द्वारा उत्साह के साथ संचालित किए जा रहे हैं जैसे की “इस्कॉन यूथ फोरम”, “इस्कॉन गर्ल्स फोरम”,”प्रहलाद गुरुकुल क्लासेस” इत्यादि में प्रतिभागी बन कर शहर वासी अपना जीवन बदल रहे हैं।
इसी क्रम में अपरिमेय श्यामदास प्रभु जी ने सभी शहर वासियों से आव्हान किया की वे वास्तविकता में यदि अपनी आध्यात्मिक उन्नति करना चाहता हैं तो हर रविवार सायं 6 बजे इस्कॉन मंदिर परिसर में ही श्रीमद् भगवद्गीता पर आधारित भक्ति वृक्ष कक्षा का संचालन स्वयं प्रभु जी द्वारा किया जा रहा है का हिस्सा बन कर अपनी आध्यात्मिक उन्नति कर अपने जीवन को सफल बना सकते हैं।



































