नई दिल्ली: अमेरिका की डेटा इंटेलीजेंस फर्म मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे में पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को दुनिया का सबसे पसंदीदा नेता चुना गया है. पीएम मोदी अप्रूवल रेटिंग ( Approval Rating) के मामले में वैश्विक नेताओं की लिस्ट में पहले स्थान पर हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को भी इस मामले में पीछे छोड़ दिया है. रिपोर्ट के मुताबिक पीएम मोदी की अप्रूवल रेटिंग 70 फीसदी है और यह रेटिंग दुनिया के शीर्ष 13 नेताओं में सबसे ज्यादा है.
मॉर्निंग कंसल्ट के सर्वे के मुताबिक पीएम मोदी दूसरे वैश्विक नेताओं की तुलना में बेहतर काम कर रहे हैं. पीएम मोदी के अतिरिक्त विश्व के सिर्फ दो नेताओं को 60 से अधिक की रेटिंग मिली है. इस लिस्ट में पीए मोदी के बाद दूसरे नंबर मेक्सिको के राष्ट्रपति आंद्रेज मैनुएल लोपेज ओबराडोर हैं जिनकी अप्रूवल रेटिंग 64 है जबकि वहीं तीसरे नंबर पर इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी है जिनकी रेटिंग 63 है.
चौथे नंबर पर 52 की रेटिंग के साथ जर्मनी की चांसलर एंजिला मार्केल है जबकि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन इस अप्रूवल लिस्ट में पांचवें स्थान है. जो बाइडेन की अप्रूवल रेटिंग 50 से भी कम है.





































