वाराणसी: बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब Indigo Flight (6E 185) के एक यात्री ने हवा में विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की। आरोपी की पहचान अदनान के रूप में हुई है, जिसे पुलिस ने लैंडिंग के बाद एयरपोर्ट से ही Arrest कर लिया।
क्या है पूरा मामला? एसएचओ अतुल कुमार सिंह के अनुसार, यात्रा के दौरान युवक ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, जिसे Cabin Crew ने मुस्तैदी दिखाते हुए रोक दिया। वाराणसी पहुँचने के बाद उसने फिर से वही हरकत की, जिसके बाद इंडिगो मैनेजमेंट ने पुलिस में Complaint दर्ज कराई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि यह उसकी First Flight थी और वह काफी घबराया हुआ था।





































