मेष राशि
ADVERTISEMENT
- कैरियर, व्यवसाय एवं नौकरी: व्यापार में रुकी हुई योजनाएं पुनः शुरू होंगी, जिससे कार्यस्थल पर व्यस्तता बढ़ेगी। ऑफिस प्रोजेक्ट्स को समय पर पूरा करने का दबाव रहेगा; ढिलाई बरतने पर बॉस की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है।
- आर्थिक एवं अन्य स्थिति: लवमेट के साथ लॉग ड्राइव का मौका मिलेगा, जिससे आपसी समझ बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में करीबी का सहयोग मिलेगा।
- महिलाएं एवं छात्र: महिलाएं घर से ही नए कार्य की शुरुआत कर सकती हैं, जिससे वे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनेंगी।
- शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 1
वृष राशि
- कैरियर, व्यवसाय एवं नौकरी: कार्यक्षेत्र में कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, जिसमें सकारात्मक परिणाम प्राप्त होंगे। बड़ों के मार्गदर्शन से नई बातें सीखने को मिलेंगी, जो भविष्य में व्यावसायिक करियर को मजबूती देंगी।
- आर्थिक एवं अन्य स्थिति: फोन के माध्यम से कोई शुभ सूचना प्राप्त हो सकती है, जिससे पारिवारिक वातावरण खुशनुमा रहेगा। आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार आएगा।
- स्वास्थ्य: सेहत पहले से बेहतर रहेगी।
- शुभ रंग: गोल्डन | शुभ अंक: 2
मिथुन राशि
- कैरियर, व्यवसाय एवं नौकरी: किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या कार्य में जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। साहित्य के क्षेत्र में विशेष रुझान रहेगा। मान में नए और इनोवेटिव विचार आएंगे।
- आर्थिक एवं अन्य स्थिति: आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आपका आर्थिक पक्ष काफी मजबूत रहेगा। कार्य आसानी से और समय सीमा के भीतर संपन्न होंगे।
- महिलाएं एवं छात्र: छात्रों का मन पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद की गतिविधियों में भी लगा रहेगा।
- शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 5
कर्क राशि
- कैरियर, व्यवसाय एवं नौकरी: कारोबारियों के लिए व्यापार विस्तार और आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे।
- आर्थिक एवं अन्य स्थिति: परिवार के सदस्यों में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। अचानक अतिथियों का आगमन संभव है। दोस्तों के साथ यात्रा की योजना बन सकती है।
- स्वास्थ्य: स्वास्थ्य में ताजगी और ऊर्जा बनाए रखने के लिए मॉर्निंग वॉक लाभदायक रहेगी।
- शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 3
सिंह राशि
- कैरियर, व्यवसाय एवं नौकरी: बिजनेस के सिलसिले में यात्रा की संभावना है, जो आपके लिए सुखद और लाभदायक सिद्ध होगी। उलझनों को सुलझाने का नया रास्ता मिलेगा।
- आर्थिक एवं अन्य स्थिति: बेवजह की मानसिक चिंताओं से दूर रहें। धार्मिक स्थल पर समय बिताने और एकांत में आत्मचिंतन करने से मानसिक शांति मिलेगी।
- महिलाएं एवं छात्र: कॉलेज के पुराने मित्रों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
कन्या राशि
- कैरियर, व्यवसाय एवं नौकरी: फैमिली बिजनेस को आगे बढ़ाने के लिए विशेषज्ञों की सलाह लेना हितकर रहेगा। ऑफिस में सीनियर्स का दबाव झेलना पड़ सकता है, अतः सतर्कता और सूझबूझ से काम लें। राजनीति में सफलता और जनसभा को संबोधित करने के योग हैं।
- आर्थिक एवं अन्य स्थिति: वाणी में मधुरता बनी रहेगी। पड़ोस में धार्मिक कीर्तन/भजन कार्यक्रम में परिवार सहित सम्मिलित होने का अवसर मिलेगा।
- शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
तुला राशि
- कैरियर, व्यवसाय एवं नौकरी: अपने कार्य को टालने से बचें और समय पर पूरा करें। मित्रों के सहयोग से आय के नए साधन प्राप्त होंगे, जिससे आर्थिक स्थिति काफी सुदृढ़ होगी।
- आर्थिक एवं अन्य स्थिति: दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। किसी रिश्तेदार के घर दावत का निमंत्रण मिल सकता है।
- महिलाएं एवं छात्र: छात्रों की नए विषयों में रुचि बढ़ेगी, जिसमें गुरुजनों का पूरा मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
- शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 7
वृश्चिक राशि
- कैरियर, व्यवसाय एवं नौकरी: अपने लक्ष्यों और सपनों को साकार करने के लिए उत्साह बना रहेगा। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों से दूरी बनाकर रखें।
- आर्थिक एवं अन्य स्थिति: नया वाहन खरीदने का विचार बन सकता है, जिसमें बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा और बच्चों के साथ बाहर जाने की योजना बनेगी।
- शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 9
धनु राशि
- कैरियर, व्यवसाय एवं नौकरी: व्यापारिक गतिविधियों को सुचारु और व्यवस्थित रूप से चलाने में सफलता मिलेगी। अचानक किसी महत्वपूर्ण जगह से बुलावा आ सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा।
- आर्थिक एवं अन्य स्थिति: जीवनसाथी के सहयोग से अधूरी योजनाएं पूर्ण होंगी। किसी जरूरतमंद मित्र की सहायता करेंगे।
- शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 4
मकर राशि
- कैरियर, व्यवसाय एवं नौकरी: अपने कार्यक्षेत्र में दूसरों का अनावश्यक हस्तक्षेप न होने दें और जिम्मेदारियों को स्वयं संभालें।
- आर्थिक एवं अन्य स्थिति: पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी, जिन्हें आप बखूबी निभाएंगे। दूर के किसी रिश्तेदार से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। धार्मिक कार्यक्रमों में सहभागिता से मानसिक शांति मिलेगी।
- शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 6
कुंभ राशि
- कैरियर, व्यवसाय एवं नौकरी: कार्यों को पूरा करने के लिए नए तरीकों और तकनीकों का प्रयोग करेंगे। नौकरी व पारिवारिक जीवन में संतुलन बना रहेगा।
- आर्थिक एवं अन्य स्थिति: आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन के क्रय का सुख प्राप्त हो सकता है।
- महिलाएं एवं छात्र: महिलाएं किट्टी पार्टी या सामाजिक मेलजोल में समय बिताएंगी। माता-पिता के सहयोग से विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।
- शुभ रंग: मैजेंटा | शुभ अंक: 7
मीन राशि
- कैरियर, व्यवसाय एवं नौकरी: मीडिया और ऑनलाइन माध्यमों से व्यापार से जुड़ी नई जानकारियां मिलेंगी। पैतृक संपत्ति से धन लाभ के योग हैं। लंबे समय से चल रही व्यावसायिक योजनाओं में बदलाव कर सकते हैं।
- आर्थिक एवं अन्य स्थिति: समाज में आपके कार्यों की सराहना होगी। घर में नए फर्नीचर या सजावट का मन बन सकता है। रिश्तेदारों के आगमन से वातावरण आनंदमय रहेगा।
- शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 1
















































