जयदीश श्रीवास्तव
नानपारा / बहराइच। दीपावली के त्योहार के बीच नानपारा पुलिस ने अवैध विस्फोटक के निर्माण और बिक्री के बड़े खेल का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने सिद्दीक मड़ैया में चल रही अवैध सुतली बम फैक्ट्री पर छापा मारकर कुल 17 किलो 50 ग्राम सुतली बम और पलीता बरामद किया है। इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में दीपावली को लेकर अवैध पटाखों और विस्फोटक पदार्थों पर रोक लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी क्रम में 09 नवंबर को थाना नानपारा पुलिस क्षेत्र में गश्त और चेकिंग कर रही थी, तभी सूचना मिली कि सिद्दीक मड़ैया में अवैध रूप से सुतली बम बनाए और बेचे जा रहे हैं।
सूचना पर थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां से 2 किलो 600 ग्राम सुतली बम, 800 ग्राम पलीता और 1 किलो 800 ग्राम सुतली का बंडल बरामद हुआ।पूछताछ में पकड़े गए अनवर अली ने बताया कि वह सिद्दीक मड़ैया स्थित किराए की दुकान में सुतली बम बनाता था और अपने साथियों को बेचता था। उसके साथी सहादत इंटर कॉलेज मैदान में लगी अस्थाई पटाखा दुकानों से इनकी बिक्री कर रहे थे।उसकी निशानदेही पर पुलिस ने सहादत इंटर कॉलेज मैदान की दुकानों की जांच की।
जिसमें जीशान की दुकान से 2 किलो 450 ग्राम, शिवम सोनी की दुकान से 3 किलो 50 ग्राम, अमन सोनी की दुकान से 3 किलो 200 ग्राम और मो. रईस की दुकान से 3 किलो 150 ग्राम सुतली बम बरामद हुआ।
जांच में पता चला कि दुकानदारों के पास दीपावली पर अस्थाई आतिशबाजी की दुकान चलाने की तीन दिन की अनुमति तो थी, लेकिन सुतली बम बेचने का कोई वैध अधिकार नहीं था।
वहीं अनवर अली के पास भी सुतली बम बनाने और बेचने का कोई लाइसेंस नहीं मिला।इस मामले में थाना नानपारा पर मु.अ.सं. 446/2026, धारा 5(क) विस्फोटक पदार्थ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर सभी 5 अभियुक्तों को न्यायालय रवाना किया गया।*गिरफ्तार अभियुक्त -1. अनवर अली पुत्र अब्बास अली निवासी बंजरिया, नानपारा2. जीशान पुत्र रग्घू निवासी घसियारन टोला, नानपारा3. शिवम सोनी पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी पुरानी बाजार, नानपारा4. अमन सोनी पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी पुरानी बाजार, नानपारा5. मो. रईस पुत्र अब्दुल रशीद निवासी बेलदारन टोला, नानपारा बरामदगी -कुल 17 किलो 50 ग्राम सुतली बम व पलीता

गिरफ्तारी टीम – थानाध्यक्ष गुरुसेन सिंह, उ.नि. विकास वर्मा, उ.नि. कामेश्वर राय, कां. अमरेश बहादुर, कां. संजीव यादव, कां. अभिषेक त्रिवेदी, हे.कां. प्रमोद यादव, कां. संदीप, कां. सुशील सिंह, कां. अंकित पाण्डेय, कां. अनिकेत पटेल सम्मिलित रहे।













































