रायपुर: दीपावली के पावन अवसर पर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक श्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ जिले के बनोरा स्थित अघोरेश्वर भगवान राम विद्या मंदिर का अवलोकन किया। उन्होंने विद्यालय परिसर का जायजा लिया और वहां के शैक्षणिक वातावरण की जानकारी ली।
ADVERTISEMENT

इस अवसर पर श्री चौधरी ने विद्यालय के महत्व और विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के प्रयासों को जाना। दीपावली के पर्व पर उनका विद्यालय आगमन रहा।










































