इरशाद हुसैन जिला क्राइम ब्यूरो
रुपईडीहा बहराइच। पुलिस अधीक्षक बहराइच विश्वजीत श्रीवास्तव के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी एवं क्षेत्राधिकारी नानपारा चितांशु गौतम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र के नेतृत्व में पुलिस टीम को बड़ी सफलता मिली है।
मुखबिर की सूचना पर दिनांक 21.11.2026 को दहेज हत्या में वांछित चल रही 01 नफर अभियुक्ता फूल टेकरी पत्नी हरिराम उम्र करीब 50 वर्ष निवासी पराग पुरवा दा० अण्डोगढ़ा थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्ता के विरुद्ध थाना स्थानीय पर मु०अ०सं० – 234/2026 धारा 352, 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट पंजीकृत था। नियमानुसार कार्यवाही कर अभियुक्ता को न्यायालय जनपद बहराइच रवाना किया गया।
पंजीकृत अभियोग का विवरण-_मु०अ०सं० – 234/2026 धारा 352, 80(2), 85 बीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना रुपईडीहा जनपद बहराइच।_गिरफ्तारी करने वाली मुख्य पुलिस टीम प्रभारी निरीक्षक हरेन्द्र कुमार मिश्र उ०नि० घनश्याम वर्मा. म०आ० मान्यता त्रिवेदी सम्मिलित रही।











































