लखनऊ। अवध कॉलेजिएट स्कूल के मोहान कैंपस में शनिवार, 3 अक्टूबर 2026 को भव्य गुरमत एवं कीर्तन समागम का आयोजन श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ किया गया। समागम में विश्व प्रसिद्ध भाई हरिंदर सिंह जी निर्वैर खालसा जत्था, यू.के. ने गुरबाणी कीर्तन के माध्यम से साध संगत को गुरु साहिब की पावन शिक्षाओं से जोड़ा।
कार्यक्रम में विभिन्न गुरुद्वारों के प्रधानों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर समागम की शोभा बढ़ाई। विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी अतिथियों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।
समागम में अवध कॉलेजिएट के संस्थापक प्रबंधक सर्वजीत सिंह, प्रबंध निदेशिका जतिंदर वालिया, डॉ. ब्रह्मजोत कौर सहित सभी शाखाओं के प्रधानाचार्य, प्रशासनिक अधिकारी एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

संगत की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधन की ओर से विशेष बसों की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के उपरांत सभी श्रद्धालुओं के लिए गुरु का अटूट लंगर भी आयोजित किया गया।
शाम 6 बजे से 8 बजे तक चले इस समागम में बड़ी संख्या में साध संगत ने श्रद्धापूर्वक गुरबाणी का श्रवण किया। इस दौरान पूरे विद्यालय परिसर में आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण बना रहा।
समागम के सफल आयोजन में अवध कॉलेजिएट प्रबंधन से जुड़े सर्वजीत सिंह, इशप्रीत सिंह, चरनजीत सिंह सहित खालसा यूथ के सभी सेवाभावी सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। आयोजन ने संगत को गुरबाणी, सेवा और आध्यात्मिक चिंतन से जुड़ने का अवसर प्रदान किया।














































