• About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
Khari Kasauti
Advertisement
  • होम
  • समाचार
    • All
    • खेल
    • देश
    • बाजार
    • विदेश
    Delhi में Sonam Wangchuk का फूटा गुस्सा, Ladakh के संघर्ष पर सवाल उठाने वालों को लताड़ा

    Paper Leak के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन, Delhi Police सतर्क और Mohan Bhagwat का संदेश

    US के राष्ट्रपति Donald Trump ने EU और NATO को दी चेतावनी, Google और Apple पर जुर्माने का विरोध

    Trump के नए टैरिफ के बाद बढ़ा विवाद, Canada ने US से तोड़ा संयुक्त समारोह का नाता

    Kenmore Air के विमान हादसे की FAA और NTSB ने शुरू की जांच, Seattle में उड़ानों पर रोक

    Scotland में Commonwealth Games 2026 का आगाज: Lovlina Borgohain का मेडल पक्का, Jhandu Kumar ने जीता ब्रॉन्ज

  • प्रादेशिकी
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    Yogi Adityanath ने Meerut सहित पूरे राज्य में सुरक्षा और बाढ़ से निपटने के दिए निर्देश

    UP Elections 2027: MP, Rajasthan और Haryana के CM Selection Pattern से समझें UP का सियासी समीकरण

    Uttar Pradesh में दंगे और आस्था पर प्रहार को लेकर Yogi Adityanath का Gorakhpur से विपक्ष पर जोरदार हमला

    Shri Ram Janmabhoomi Teerth Kshetra Trust में CEO और नए सचिव पद पर नियुक्तियों की प्रक्रिया तेज

    Samajwadi Party के विधायक Alambadi Azmi के निधन पर Pinky Yadav ने जताया दुख

    Uttar Pradesh के Gorakhpur में Yogi Adityanath का विपक्ष पर कड़ा प्रहार

  • युवा-जगत
    • All
    • कैरियर
    • जॉब
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
    अमेरिका जाने वाले भारतीय छात्रों के लिए जरूरी खबर: 15 सितंबर 2026 से बदल रहे हैं स्टूडेंट वीजा के नियम

    मध्य प्रदेश में 9,662 पुलिस पदों पर बंपर भर्ती: युवाओं के लिए सुनहरा अवसर

    रोजगार समाचार: IBPS, रेलवे और कर्नाटक में बंपर सरकारी भर्तियां

    रेलवे (RRB JE) भर्ती 2026: 4,098 पदों पर बंपर अवसर DSSSB भर्ती 2026: 2009 के अभ्यर्थियों के लिए विशेष मौका यूनियन बैंक ऑफ इंडिया भर्ती 2026: 395 पदों पर अधिकारी बनने का अवसर

    सरकारी नौकरी का शानदार अवसर: IBPS PO और SO भर्ती 2026 में पदों की संख्या में हुआ बड़ा इजाफा

    हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026: 734 पदों पर आवेदन शुरू

  • मनोरंजन
    • All
    • ग्लैमरस दुनिया
    • टेलीविजन
    • बॉलीवुड गपसप
    Aamir Khan और Sunny Deol की फिल्म ‘Batwara 1947’ को CBFC से मिला अडल्ट सर्टिफिकेट

    ‘Ramayana’ का Trailer हुआ Postpone: San Diego Comic-Con से पहले Namit Malhotra ने किया बड़ा ऐलान

    Tamil Nadu में अभिनेता Vijay की फिल्म Jana Nayakan की रिलीज पर बना जश्न का माहौल

    अभिनेता Vijay की फिल्म Jana Nayakan इस हफ्ते होगी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने की तैयारी

    Delhi के Bharat Mandapam में हुआ Ramayana का ट्रेलर रिलीज, Ranbir Kapoor और Yash की फिल्म की Godzilla: Minus Zero से होगी टक्कर

    Tamil Nadu के CM C. Joseph Vijay की फिल्म Jana Nayakan की एडवांस बुकिंग शुरू, Bengaluru में टिकट की कीमतें आसमान पर

  • विचार
    • All
    • कला-साहित्य
    • ज्ञान-विज्ञान
    • पर्यावरण
    • वॉट्स एप्प से
    • सेहत
    नींद की कमी और हाई ब्लड प्रेशर: क्या कम सोने से बढ़ता है बीपी का खतरा? जानें लक्षण और एक्सपर्ट की राय

    तनाव या ब्रेन कैंसर? सिरदर्द को हल्के में लेना पड़ सकता है भारी

    तेजी से बढ़ रहीं दिमाग से जुड़ी 5 बीमारियां: लक्षण और बचाव

    मानसून में पैरों का फंगल इंफेक्शन: बचाव और घरेलू उपाय

    हार्ट अटैक से एक महीने पहले शरीर में दिखने वाले 6 प्रमुख लक्षण

    राजगिरा (Amaranth): केवल उपवास का अनाज नहीं, बल्कि भविष्य का बेहतरीन ‘सुपरफूड’

    पैरों को दबाने पर अगर बनता है गड्ढा, तो हो जाएं सावधान: यह है इन 4 पोषक तत्वों की कमी का संकेत

    तेजी से वजन घटाने के लिए बेस्ट कार्डियो वर्कआउट: फिटनेस ट्रेनर ने बताए कैलोरी बर्न करने के तरीके

    मानसून में सेहत का अलर्ट: रिमझिम फुहारों के बीच किन चीजों से बनाएं दूरी और कैसे रखें अपना ख्याल?

  • धर्म-संसार
    • All
    • अध्यात्म
    • गृह-चाल
    • ग्रंथो-से
    • ज्योतिष
    • तीर्थाटन
    • योग
    • रत्नों की शक्ति
    • वास्तु-शास्त्र
    • शुभ-मुहूर्त
    • हमारे-पर्व
    देवशयनी एकादशी का महत्व और पावन व्रत कथा

    1 अगस्त 2026 को शुक्र ग्रह सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। वर्तमान में शनि मीन राशि में विराजमान हैं, जिससे शुक्र और शनि के बीच एक बेहद शुभ ‘समसप्तक योग’ का निर्माण होगा। कर्म के कारक शनि और भौतिक सुखों के कारक शुक्र का यह मिलन कुछ राशियों को करियर और आर्थिक मोर्चे पर जबरदस्त लाभ देगा। वहीं दूसरी ओर, 27 जुलाई 2026 से शनि की वक्री चाल अंक ज्योतिष के अनुसार कुछ मूलांकों के लिए चुनौतियां लेकर आ सकती है। आइए जानते हैं इसका पूरा प्रभाव।

    25 जुलाई 2026 का पंचांग: देवशयनी एकादशी, चातुर्मास का आरंभ और राहुकाल का समय

    25 जुलाई 2026 का पंचांग और दैनिक राशिफल

    25 जुलाई 2026 का पंचांग और दैनिक राशिफल

    वास्तु शास्त्र: अच्छी नींद और बेहतर स्वास्थ्य के लिए सोने की सही दिशा

    वर्ष 2026 धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण और शुभ घटनाओं वाला वर्ष रहने वाला है। एक ओर जहाँ सावन महीने में 20 साल से भी अधिक समय के बाद एक अत्यंत दुर्लभ और शुभ संयोग बन रहा है, वहीं दूसरी ओर 25 जुलाई से आरंभ हो रहे चातुर्मास का प्रभाव भी कुछ विशेष राशियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगा। आइए इन दोनों महत्वपूर्ण धार्मिक और ज्योतिषीय घटनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हैं।

  • विविध
    • All
    • अपराध
    • खाना-खजाना
    • फैशन-सौंदर्य
    • भ्रष्टाचार
    • सैर सपाटा
    Supreme Court में CBSE की भाषा नीति का विरोध, Anand Grover और Mukul Rohatgi ने उठाए गंभीर सवाल

    बुलडोजर एक्शन: Supreme Court का अवमानना याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार, याचिकाकर्ताओं को भेजा हाई कोर्ट

    Madhya Pradesh पुलिस पर उठे गंभीर सवाल, Rajasthan के Jhalawar कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई एफआईआर

    Agra के Sikandra में ATM के इस्तेमाल से खुला Surendra Sharma की हत्या का राज, Ruby गिरफ्तार

    Hyderabad में ACB की रेड, DSP Sankireddy Bheem Reddy के पास मिली अकूत जमीन

    Mumbai तक फैले नेटवर्क का खुलासा, Satyam Mishra और Shubham Mishra का बड़ा गिरोह

    Sonam Raghuvanshi की जमानत पर विवाद: Meghalaya सरकार की याचिका पर Supreme Court में सुनवाई कल

    Ayodhya के Ram Mandir दान चोरी विवाद में Mayawati की अपील: Champat Rai और Anil Mishra पर उठे कड़े सवाल

    Mukhyamantri Kamdhenu Yojana के नाम पर ठगी, Raighar में Prafulla Haldar गिरफ्तार

    RAM MANDIR विवाद पर ARVIND KEJRIWAL और AKHILESH YADAV का हमला, CHAMPAT RAI पर उठे सवाल

  • हलचल
    • सियासत
    • चर्चा-में
    • मुद्दा
    • हकीकत
    • बड़ी-बहस
  • Videos
    • खरी कसौटी न्यूज
    • खरी कसौटी फिल्मस्
  • खरी कसौटी ई-पेपर
No Result
View All Result

Home प्रादेशिकी

मोदी की हिन्दुत्व वाली छवि खाड़ी के इस्लामिक देशों में बाधा क्यों नहीं बनी

Khari Kasauti Digital Team by Khari Kasauti Digital Team
January 2, 2023
in प्रादेशिकी, उत्तर प्रदेश
0
मोदी की हिन्दुत्व वाली छवि खाड़ी के इस्लामिक देशों में बाधा क्यों नहीं बनी
0
SHARES
256
VIEWS
Share on Facebook

अरब वर्ल्ड एक करोड़ तीन लाख वर्ग किलोमीटर से भी ज़्यादा क्षेत्रफल में फैला हुआ है. पश्चिम में मोरक्को और उत्तर में संयुक्त अरब अमीरात तक अरब वर्ल्ड का विस्तार है. इन इलाक़ों में कई ऐसे समूह हैं जो न तो नस्ली रूप से अरब हैं और न ही अरबी धाराप्रवाह बोलते हैं.

ADVERTISEMENT

लेकिन अरब संस्कृति के प्रभाव के कारण इन्हें अरब वर्ल्ड में ही गिना जाता है. अरब वर्ल्ड में आबादी को तीन समूहों में देखा जाता है. पहला उत्तरी अफ़्रीकी, लेवेंटाइन अरब और गल्फ़ अरब. इस रिपोर्ट में बात करते हैं खाड़ी के अरब और मोदी सरकार के संबंधों पर.

गुजरात में 2002 के दंगों के दौरान नरेंद्र मोदी मुख्यमंत्री थे. दंगों के बाद मोदी की छवि मुस्लिम विरोधी बनी थी. इस छवि की चर्चा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी हुई.

2005 में जब नरेंद्र मोदी गुजरात के मुख्यमंत्री थे तब अमेरिका ने उन पर यूएस इंटरनेशनल रिलिजियस फ़्रीडम एक्ट 1998 के तहत वीज़ा बैन लगाया था.

यह बैन अमेरिकी एजेंसी कमीशन ऑन इंटरनेशनल रिलिजियस फ़्रीडम की सिफ़ारिश पर लगाया गया था. इस कमीशन ने 2002 के दंगों में नरेंद्र मोदी की भूमिका की आलोचना की थी. 2014 में जब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो अमेरिका ने यह बैन हटा लिया.सऊदी अरब ने भी पीएम मोदी को अपना सर्वोच्च नागरिक सम्मान दिया था

बाइडन प्रशासन ने क़रीब डेढ़ महीने पहले ही 18 नवंबर को फ़ैसला किया कि सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान को पत्रकार जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या के मामले में अमेरिका में किसी भी क़ानूनी प्रक्रिया का सामना नहीं करना पड़ेगा.

अमेरिका की जाँच एजेंसियों ने जमाल ख़ाशोज्जी की हत्या के लिए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस को ज़िम्मेदार बताया था. सऊदी क्राउन प्रिंस को अमेरिका ने इस मामले में छूट दी तो राष्ट्रपति जो बाइडन की आलोचना होने लगी.

इन आलोचनाओं के जवाब में अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने कहा कि यह फ़ैसला नियम के तहत लिया गया है और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी इस मामले में 2014 में पीएम बनने पर छूट मिली थी. पिछले साल 27 नवंबर को सऊदी अरब के किंग सलमान ने अपने बेटे मोहम्मद बिन सलमान को प्रधानमंत्री बनाने की घोषणा की थी.

:- रूस-भारत की जुगलबंदी के ख़िलाफ़ जी-7 लेने जा रहा बड़ा फ़ैसला, क्या ईरान बनेगा सहारा?

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस को छूट देने के मामले में मोदी का हवाला देने को भारतीय विदेश मंत्रालय ने अनावश्यक और अप्रासंगिक बताया था.

नरेंद्र मोदी 2014 के बाद कई बार अमेरिका जा चुके हैं और 2016 में उन्होंने अमेरिकी कांग्रेस को भी संबोधित किया था.

दूसरी तरफ़ जो बाइडन अपने चुनाव कैंपेन में सऊदी अरब के ख़िलाफ़ मानवाधिकारों के मामले में सख़्त क़दम उठाने की बात करते थे, लेकिन उनकी सरकार क्राउन प्रिंस को क़ानूनी सुरक्षा देने पर मजबूर हुई.

इसी साल जुलाई महीने में बाइडन ने सऊदी अरब का भी दौरा किया था. सऊदी अरब से तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए बाइडन कहते रहे, लेकिन क्राउन प्रिंस ने एक नहीं सुनी.

नरेंद्र मोदी की हिन्दूवादी छवि क्या इस्लामिक देशों में आड़े आई?

2002 के दंगों के बाद नरेंद्र मोदी की कथित मुस्लिम विरोधी छवि क्या इस्लामिक देशों के साथ संबंधों में आड़े आई?

पिछले महीने गुजरात में विधानसभा चुनाव को लेकर अहमदाबाद के सरसपुर में एक रैली को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा था, ”2014 के बाद से हमने इस्लामिक देश सऊदी अरब, यूएई और बहरीन से दोस्ती मज़बूत की है. इन देशों के सिलेबस में योग को आधिकारिक रूप से शामिल किया गया है. भारत के हिन्दुओं के लिए अबूधाबी और बहरीन में मंदिर भी बन रहा है.”

नरेंद्र मोदी पिछले आठ सालों से भारत के प्रधानमंत्री हैं और इस दौरान उन्होंने खाड़ी के इस्लामिक देशों से संबंधों को मज़बूत करने को काफ़ी गंभीरता से लिया है.

पिछले आठ सालों में पीएम मोदी ने संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई का चार बार दौरा किया. पहला दौरा अगस्त 2015 में, दूसरा फ़रवरी 2018 में और तीसरा अगस्त 2019 में.

पीएम मोदी ने चौथा दौरा जून 2022 में किया. जब मोदी ने अगस्त 2015 में यूएई का दौरा किया तो वह पिछले 34 सालों में किसी पहले भारतीय प्रधानमंत्री का दौरा था. मोदी से पहले 1981 में इंदिरा गांधी ने यूएई का दौरा किया था.

पिछले साल 28 जून को पीएम मोदी ने जब अबूधाबी एयरपोर्ट पर लैंड किया तो यूएई के राष्ट्रपति शेख़ मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाह्यान अगवानी में पहले से ही खड़े थे.

यूएई के राष्ट्रपति शेख़ मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाह्यान का पीएम मोदी के स्वागत में एयरपोर्ट पर खड़ा रहना प्रोटोकॉल के ख़िलाफ़ था और उन्होंने इसे भारतीय प्रधानमंत्री के लिए तोड़ा था.

पाकिस्तान में मोदी के इस स्वागत की चर्चा काफ़ी हुई थी. भारत में पाकिस्तान के उच्चायुक्त रहे अब्दुल बासित ने कहा था कि मई में पाकिस्तानी पीएम शहबाज़ शरीफ़ यूएई गए थे और एक जूनियर मंत्री ने उनकी अगवानी की थी. अब्दुल बासित ने कहा था कि भारत की यह प्रतिष्ठा परेशान करती है.

कहा जाता है कि नरेंद्र मोदी ने शेख़ मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाह्यान से अप्रत्याशित दोस्ती बनाई है. 2017 में गणतंत्र दिवस के मौक़े पर मोदी सरकार ने मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाह्यान को ही चीफ़ गेस्ट के रूप में न्योता दिया था.

तब मोहम्मद बिन ज़ाएद अल नाह्यान यूएई के राष्ट्रपति नहीं थे बल्कि अबूधाबी के क्राउन प्रिंस थे. परंपरा के हिसाब से भारत गणतंत्र दिवस पर किसी देश के प्रधानमंत्री या राष्ट्रपति को ही मुख्य अतिथि बनाता था. लेकिन अल नाह्यान 2017 में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि बनकर आए थे.

:- सऊदी अरब ने तेल उत्पादन पर ऐसा क्या कह दिया कि भारत चिढ़ गया

दूरियां कैसे मिटीं?

थिंक टैंक कार्नेगी एन्डाउन्मेंट से अबूधाबी में पश्चिम के एक पूर्व राजदूत ने कहा था कि मोदी की व्यावहारिक राजनीति वाला माइंडसेट और एक मज़बूत नेता वाली शैली सऊदी और यूएई के दोनों प्रिंस पसंद करते हैं.

पीएम मोदी ने 2016 और 2019 में सऊदी अरब का दौरा किया था. 2019 में बहरीन और 2018 में ओमान, जॉर्डन, फ़लस्तीनी क्षेत्र का और 2016 में क़तर का दौरा किया था.

पीएम मोदी 2015 में शेख ज़ाएद ग्रैंड मस्जिद और 2018 में ओमान की सुल्तान क़बूस ग्रैंड मस्जिद भी गए थे. नरेंद्र मोदी को सऊदी अरब, यूएई और बहरीन ने अपने सर्वोच्च नागरिक सम्मान से भी नवाज़ा था.

थिंक टैंक कार्नेगी एन्डाउन्मेंट ने अगस्त 2019 की अपनी एक रिपोर्ट में लिखा था, ”शुरुआत में ऐसा लगा था कि नरेंद्र मोदी की राजनीतिक पृष्ठभूमि अरब प्रायद्वीप से संबंधों को आगे बढ़ाने में आड़े आएगी. मोदी हिन्दू राष्ट्रवाद के प्रबल समर्थक हैं.

2002 के गुजरात दंगों के बाद मोदी की अंतरराष्ट्रीय छवि भी प्रभावित हुई थी. इस दंगे में सैकड़ों की संख्या में मुस्लिम मारे गए थे. लेकिन खाड़ी के देशों के नेताओं और ख़ासकर सऊदी अरब के साथ यूएई ने मोदी को इस रूप में नहीं देखा.

पॉलिटिकल इस्लाम के समाधान में मोदी का सुरक्षा से जुड़ा दृष्टिकोण दोनों देशों के शासकों के विचारों से मेल खाता था. फ़रवरी 2019 में नई दिल्ली में एक समारोह में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस ने नरेंद्र मोदी को अपना ‘बड़ा भाई’ बताया था.”

मध्य-पूर्व के विशेषज्ञ और थिंक टैंक ओआरएफ़ इंडिया के फ़ेलो कबीर तनेजा ने लिखा है, ”2002 के दंगों के दौरान नई दिल्ली में खाड़ी के देशों के दूतावासों ने भारतीय विदेश मंत्रालय से कोई स्पष्टीकरण की मांग नहीं की थी. हालांकि पाकिस्तान इस्लामिक देशों के संगठन ओआईसी में इन मुद्दों को उठाता रहा है.

लेकिन बहस तब ज़्यादा शुरू हुई थी जब अमेरिका ने मोदी पर वीज़ा बैन लगाया था. 2014 में नरेंद्र मोदी को लोकसभा चुनाव में जीत मिली तो खाड़ी के देशों से प्रतिक्रिया बहुत ही नरम थी. भारत में बदलाव का खाड़ी के देशों ने उस तरह से खुलकर स्वागत नहीं किया था. लेकिन धीरे-धीरे चीज़ें बदलीं. मोदी गुटनिरपेक्षता की नीति से बँधे नहीं रहे.

पहले गल्फ़ वॉर में भारत का रुख़ सद्दाम हुसैन के समर्थन में था. 2014 के बाद मोदी ने खाड़ी के देशों के साथ संबंध बहुत ही प्रभावी तरीक़े से बदला.”

कबीर तनेजा ने लिखा है, ”2014 में मोहम्मद बिन ज़ाएद मोदी को फ़ोन कर बधाई देने वाले विश्व नेताओं में से एक थे.”2006 में सऊदी अरब के किंग भारत दौरे पर आए थे और इस दौरे को दोनों देशों के संबंधों में अहम माना जाता है

मोदी को बताया बड़ा भाई

फ़रवरी 2019 में सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान भारत के दौर पर आए थे. क्राउन प्रिंस नई दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुँचे तो उनकी अगवानी में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खड़े थे. पीएम मोदी प्रोटोकॉल तोड़ एयरपोर्ट पर पहुँचे थे.

क्राउन प्रिंस तब सऊदी अरब के प्रधानमंत्री भी नहीं बने थे. इसी दौरे में नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में सऊदी क्राउन प्रिंस ने कहा था, ”हम दोनों भाई हैं. प्रधानमंत्री मोदी मेरे बड़े भाई हैं. मैं उनका छोटा भाई हूँ और उनकी प्रशंसा करता हूँ.

अरब प्रायद्वीप से भारत का संबंध हज़ारों साल पुराना है. यहाँ तक कि इतिहास लिखे जाने से पहले से. अरब प्रायद्वीप और भारत के बीच का संबंध हमारे डीएनए में है.”

भारत के दौरे पर आए मोहम्मद बिन सलमान ने कहा था, ”पिछले 70 सालों से भारत के लोग दोस्त हैं और सऊदी के निर्माण में ये भागीदार रहे हैं.”

कई विशेषज्ञों का मानना है कि 2014 में नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने के बाद भारत से खाड़ी के देशों से रिश्ते मज़बूत हुए हैं. कई लोग यह भी मानते हैं कि गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए नरेंद्र मोदी की जो कथित रूप से मुस्लिम विरोधी छवि बनी थी उसे तोड़ने के लिए उन्होंने खाड़ी के देशों पर ख़ासा ध्यान दिया.

:- भारत और ईरान में क्या पक रहा है? एक महीने में जयशंकर का दूसरा दौरा

साल 2022 के मई महीने के आख़िर में बीजेपी की प्रवक्ता रहीं नूपुर शर्मा ने पैग़ंबर मोहम्मद को लेकर विवादित टिप्पणी की थी और जून शुरू होते ही इसे लेकर इस्लामिक देशों से तीखी प्रतिक्रिया आने लगी.

इसी समय भारत के तत्कालीन उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू क़तर के दौरे पर गए थे. ख़बर आई कि क़तर ने ग़ुस्से में वेंकैया नायडू के साथ होने वाला राजकीय भोज रद्द कर दिया था. कई लोग मानते हैं कि इससे भारत की प्रतिष्ठा को धक्का लगा.

क्या नूपुर शर्मा का बयान भारत के लिए धक्का था? लीबिया और जॉर्डन में भारत के राजदूत रहे अनिल त्रिगुणायत कहते हैं, ”मुझे नहीं लगता है कि अरब के देशों से भारत के संबंध इतने कमज़ोर हैं कि कुछ घटनाओं का इतना असर होगा.

यह बात बिल्कुल सही है कि इस सरकार ने अरब वर्ल्ड को अपनी प्राथमिकता में रखा है. मोदी सरकार में अरब दुनिया से रिश्ते मज़बूत हुए हैं. मैं इस बात को ज़रूर मानता हूँ कि भारत में इस्लामिक विरासत हमारी साझी संस्कृति का हिस्सा है और इसका इस्तेमाल अरब देशों से दोस्ती मज़बूत करने में और करना चाहिए.”

अनिल त्रिगुणायत कहते हैं, ”खाड़ी के देशों में क़रीब 90 लाख भारतीय काम करते हैं. भारतीयों ने अपनी मेहनत और ईमानदारी से इन देशों में अच्छी प्रतिष्ठा बनाई है. हमारी घरेलू राजनीति में इसका ख़्याल रखना चाहिए कि कुछ ऐसा ना हो जिससे इनकी मेहनत पर पानी फिर जाए.

इन देशों में भारत की बहुत अच्छी छवि है और इसे मज़बूत करने के लिए मोदी सरकार ने भी काफ़ी मेहनत की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सऊदी अरब और यूएई ने अपना सर्वोच्च सम्मान भी दिया है.”

भारत का सहयोग

खाड़ी के देशों से भारत का कई अहम क्षेत्रों में सहयोग लगातार बढ़ रहा है. ऊर्जा और सुरक्षा के क्षेत्रों में भारत इन देशों के साथ कई मोर्चों पर काम कर रहा है.

अबूधाबी नेशनल ऑइल कंपनी यानी एडीएनओसी ने 2018 में सात सालों के अनुबंध पर भारत के रणनीतिक पेट्रोलियम रिज़र्व को भरने की ज़िम्मेदारी ली थी. इसके तहत मैंगलोर में एक स्टोरेज में 50.860 लाख बैरल कच्चा तेल भरना था.

एडीएनओसी और सऊदी अरब की अरामको की महाराष्ट्र में 12 लाख बैरल की एक रिफ़ाइनरी बनाने की योजना है. इसमें 44 अरब डॉलर की लागत आएगी.

ईरान जैसे देशों से तेल आयात पर अमेरिकी प्रतिबंधों की स्थिति में ये परियोजनाएं काफ़ी अहम हैं. ट्रंप ने ईरान से परमाणु क़रार तोड़ दिया था और कई कड़े प्रतिबंध लगा दिए थे. इन प्रतिबंधों के बाद भारत को ईरान से तेल आयात बंद करना पड़ा था.

2018 में भारत ने आधिकारिक रूप से ईरान से तेल आयात बंद कर दिया था. भारत के कुल तेल आयात में ईरान की हिस्सेदारी 10 फ़ीसदी थी.

यूएई के साथ भारत का सुरक्षा सहयोग कई स्तरों पर बढ़ा है. मोहम्मद बिन ज़ाएद का नेतृत्व इस्लामिक अतिवादियों के ख़िलाफ़ काफ़ी सख़्त रहा है. ख़ास कर मुस्लिम ब्रदरहुड को लेकर. भारत को भी इस्लामिक चरमपंथ के ख़िलाफ़ यूएई से काफ़ी मदद मिली है.

भारत ने पाकिस्तान में एयर स्ट्राइक किया और जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा ख़त्म किया तब भी खाड़ी के इस्लामिक देशों से कोई तीखी प्रतिक्रिया नहीं आई जबकि ऐतिहासिक रूप से पाकिस्तान का जीसीसी (गल्फ़ कोऑपरेशन काउंसिल) के देशों से अच्छे संबंध रहे हैं.

1970 के दशक में भारत का यूएई से द्विपक्षीय व्यापार महज़ 18 करोड़ डॉलर का था जो आज की तारीख़ में 73 अरब डॉलर का हो गया है.

अमेरिका और चीन के बाद यूएई 2021-22 में भारत का तीसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर रहा. अमेरिका के बाद भारत सबसे ज़्यादा निर्यात यूएई में करता है.

2021-22 में भारत का यूएई में निर्यात 28 अरब डॉलर था. वहीं 2021 में यूएई का इंडिया दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर था और ग़ैर-तेल कारोबार 45 अरब डॉलर का था.

दोनों देशों में 18 फ़रवरी 2022 को कॉम्प्रिहेंसिव इकनॉमिक पार्टनर्शिप अग्रीमेंट हुआ था. इस समझौते का लक्ष्य दोनों देशों के द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर पहुँचाने का है.

ऐतिहासिक संबंध

भारत का अरब वर्ल्ड से रिश्ता ऐतिहासिक रहा है. गल्फ़ अरब में भारत के क़रीब 90 लाख लोग रहते हैं. ये 90 लाख भारतीय वहाँ से कमाकर हर साल अरबों डॉलर भेजते हैं. 2019 में इन भारतीयों ने कमाकर 40 अरब डॉलर भेजे थे.

यह रक़म भारत के कुल रेमिटेंस का 65 प्रतिशत थी और भारत की जीडीपी का तीन फ़ीसदी. भारत एक तिहाई तेल आयात खाड़ी के देशों से करता है. इसके साथ ही क़तर भारत में शीर्ष का गैस आपूर्तिकर्ता देश है.

गल्फ़ को-ऑपरेशन काउंसिल यानी जीसीसी में कुल छह देश हैं. ये देश हैं- सऊदी अरब, कुवैत, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, क़तर और बहरीन. 2021-2022 में भारत का जीसीसी देशों से द्विपक्षीय व्यापार 154 अरब डॉलर था. यह भारत के कुल निर्यात का 10.4 फ़ीसदी है और कुल आयात का 18 फ़ीसदी है.

पिछले दो दशकों से सऊदी अरब और यूएई ने भारत से संबंध मज़बूत करने शुरू किए थे. कहा जाता है कि दोनों देश इस बात से हमेशा सतर्क रहे हैं कि अमेरिका कभी भी बीच में छोड़ सकता है और पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता है.

2006 में सऊदी अरब के किंग अब्दुल्लाह बिन अब्दुल अज़ीज़ अल-साऊद के भारत दौरे को काफ़ी अहम माना जाता है. उनके इस दौरे को दोनों देशों के रिश्ते में मील का पत्थर माना जाता है.

पिछले दो दशक से सऊदी अरब और यूएई भारत के राष्ट्रीय आधारभूत ढांचे में निवेश कर रहे हैं. इसके अलावा दोनों देशों का भारत से ग़ैर-तेल कारोबार बढ़ा है. भारत से दोनों देशों का गेहूं और वैक्सीन आयात बढ़ा है.

अनिल त्रिगुणायत कहते हैं, ”सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान और यूएई के राष्ट्रपति मोहम्मद बिन ज़ायद अल-नाह्यान मानते हैं कि भारत के साथ संबंध बहुत ज़रूरी है.

ये भारत की घरेलू राजनीति का तनिक भी ध्यान नहीं देते हैं. अब्राहम एकॉर्ड्स के बाद इसराइल की अरब में बढ़ती स्वीकार्यता से भारत का वो डर भी कम हो गया कि खाड़ी के देश बिदक जाएंगे.

मोदी भारत के पहले प्रधानमंत्री बने जिन्होंने इसराइल का दौरा किया. मोदी ने अरब से रिश्ते मज़बूत करने के लिए इसराइल की उपेक्षा नहीं की. मोदी सरकार ने इसराइल और खाड़ी के देशों के साथ कई स्तरों पर आर्थिक और रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाया. भारत, इसराइल, यूएई और अमेरिका ने मिलकर I2U2 गठजोड़ भी बनाया.”

पैग़ंबर पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं

सऊदी अरब समेत कई देशों में भारत के राजदूत रहे तलमीज़ अहमद को लगता है कि इन सबके बावजूद भारत को देश के भीतर कुछ संवेदनशील चीज़ों का ख़्याल रखना चाहिए.

वह कहते हैं, ”भारत में कई ऐसे मौक़े देखने को मिले हैं जब मुस्लिम समुदाय का उत्पीड़न धर्म के नाम पर हुआ और इस्लामिक विरासत को मिटाने की कोशिश की गई. यह एक परंपरा रही है कि किसी भी देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना है.

लेकिन जब बात पैग़ंबर मोहम्मद की आएगी तो अरब के देश इस पर चुप नहीं रहेंगे. मैंने विदेशों में कई लोगों को यह कहते सुना है कि अब बहुत हो गया. आप घर में एक ख़ास समुदाय को निशाने पर लेंगे और विदेशों में नैतिकता की ऊंची बातें करेंगे तो यह लंबे समय तक नहीं चलेगा.”

भारत के विदेश मंत्रालय ने नूपुर शर्मा विवाद पर कहा था कि उपद्रवियों की टिप्पणी भारत का आधिकारिक रुख़ नहीं है.

तलमीज़ अहमद कहते हैं, ”भारत के लोग जीसीसी देशों से जितना रेमिटेंस भेजते हैं, उससे भारत के वार्षिक तेल आयात बिल का एक तिहाई कवर हो जाता है. भारत अगर घरेलू राजनीति में इन चीज़ों को ठीक नहीं करेगा तो बड़ा आर्थिक नुक़सान उठाना पड़ेगा. भारतीय समानों का बहिष्कार शुरू होना भी अप्रत्याशित है. भारतीय कामगारों की नियुक्ति पर भी नकारात्मक असर पड़ेगा.”

अमेरिका, चीन और यूएई के बाद सऊदी अरब भारत का चौथा बड़ा ट्रेड पार्टनर है. भारत सऊदी अरब से अपनी ज़रूरत का 18 फ़ीसदी कच्चा तेल आयात करता है और 22 फ़ीसदी एलपीजी.

2021-22 में सऊदी अरब और भारत का द्विपक्षीय व्यापार 44.8 अरब डॉलर का रहा. इसमें सऊदी अरब ने भारत में निर्यात 34 अरब डॉलर का किया और आयात 8.76 अरब डॉलर का. 2021-22 में भारत के कुल व्यापार में सऊदी अरब की हिस्सेदारी 4.14 फ़ीसदी रही.

Previous Post

बढ़ती ठंड को लेकर CM योगी ने दिए सख्त निर्देश, बोले-  जिलाधिकारी रखें रैन बसेरों पर नजर

Next Post

यूपी में IMD का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में स्कूल बंद, कुछ जगहों पर बदला समय

Khari Kasauti Digital Team

Khari Kasauti Digital Team

खरी कसौटी लखनऊ, कानपुर, दिल्ली एवं देहरादून से प्रकाशित हिंदी दैनिक समाचार-पत्र है।

Next Post
यूपी में IMD का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में स्कूल बंद, कुछ जगहों पर बदला समय

यूपी में IMD का अलर्ट, बढ़ेगी ठंड, इन जिलों में स्कूल बंद, कुछ जगहों पर बदला समय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ADVERTISEMENT
  • Trending
  • Comments
  • Latest
लिंग पुराण: भगवान शिव की महिमा, सृष्टि का रहस्य और काल गणना का विस्तृत विवेचन

June 8, 2026
20 जुलाई 2026: संपूर्ण दैनिक पंचांग

20 जुलाई 2026: संपूर्ण दैनिक पंचांग

July 20, 2026
सपने में नारियल दिखने और फोड़ने के है खास संकेत

July 30, 2022
सावन शिवरात्रि 2026: जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त, 4 प्रहर पूजा विधि और शिव प्रतीकों के सपनों का रहस्य

July 11, 2026
Yogi Adityanath ने Meerut सहित पूरे राज्य में सुरक्षा और बाढ़ से निपटने के दिए निर्देश

Yogi Adityanath ने Meerut सहित पूरे राज्य में सुरक्षा और बाढ़ से निपटने के दिए निर्देश

0
Delhi में Sonam Wangchuk का फूटा गुस्सा, Ladakh के संघर्ष पर सवाल उठाने वालों को लताड़ा

Delhi में Sonam Wangchuk का फूटा गुस्सा, Ladakh के संघर्ष पर सवाल उठाने वालों को लताड़ा

0
Paper Leak के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन, Delhi Police सतर्क और Mohan Bhagwat का संदेश

Paper Leak के खिलाफ Jantar Mantar पर प्रदर्शन, Delhi Police सतर्क और Mohan Bhagwat का संदेश

0
US के राष्ट्रपति Donald Trump ने EU और NATO को दी चेतावनी, Google और Apple पर जुर्माने का विरोध

US के राष्ट्रपति Donald Trump ने EU और NATO को दी चेतावनी, Google और Apple पर जुर्माने का विरोध

0
Yogi Adityanath ने Meerut सहित पूरे राज्य में सुरक्षा और बाढ़ से निपटने के दिए निर्देश

Yogi Adityanath ने Meerut सहित पूरे राज्य में सुरक्षा और बाढ़ से निपटने के दिए निर्देश

July 25, 2026

Recent News

Khari Kasauti Mobile Logo

Khari Kasauti is a Hindi News Portal managed by Khari Kasauti group of newspapers from Lucknow, Uttar Pradesh (India) 226001

Follow Us on Social Media

Browse by Category

  • Videos
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कला-साहित्य
  • कैरियर
  • खरी कसौटी न्यूज
  • खरी कसौटी फिल्मस्
  • खाना-खजाना
  • खेल
  • गृह-चाल
  • ग्रंथो-से
  • ग्लैमरस दुनिया
  • चर्चा-में
  • जॉब
  • ज्ञान-विज्ञान
  • ज्योतिष
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविजन
  • तीर्थाटन
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म-संसार
  • पर्यावरण
  • प्रादेशिकी
  • फैशन-सौंदर्य
  • बड़ी-बहस
  • बाजार
  • बिहार
  • बॉलीवुड गपसप
  • भ्रष्टाचार
  • मनोरंजन
  • मुद्दा
  • युवा-जगत
  • योग
  • रत्नों की शक्ति
  • वास्तु-शास्त्र
  • विचार
  • विदेश
  • विविध
  • वॉट्स एप्प से
  • शिक्षा
  • शुभ-मुहूर्त
  • समाचार
  • सियासत
  • सेहत
  • सैर सपाटा
  • हकीकत
  • हमारे-पर्व
  • हलचल

Recent News

Yogi Adityanath ने Meerut सहित पूरे राज्य में सुरक्षा और बाढ़ से निपटने के दिए निर्देश

Yogi Adityanath ने Meerut सहित पूरे राज्य में सुरक्षा और बाढ़ से निपटने के दिए निर्देश

July 25, 2026
Delhi में Sonam Wangchuk का फूटा गुस्सा, Ladakh के संघर्ष पर सवाल उठाने वालों को लताड़ा

Delhi में Sonam Wangchuk का फूटा गुस्सा, Ladakh के संघर्ष पर सवाल उठाने वालों को लताड़ा

July 25, 2026
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 Khari Kasauti, All rights reserved - Managed by Khari Kasauti Team.