खरी कसौटी से अब्दुल कादिर खान/ इरशाद हुसैन
रूपईडीहा, बहराइच। नगर पंचायत रूपईडीहा की रामलीला बगिया में बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक दशहरा पर्व धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर रामलीला कमेटी की ओर से भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए।कार्यक्रम के दौरान रामलीला बगिया में लोगों की भारी भीड़ जुटी। रामलीला कमेटी की ओर से आयोजन स्थल पर बेहतर व्यवस्था की गई थी। भगवान श्रीराम द्वारा बुराई के प्रतीक रावण का वध किए जाने के बाद रावण के पुतले का दहन किया गया। रावण दहन होते ही उपस्थित लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए और पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण से गूंज उठा।दशहरा पर्व के माध्यम से लोगों को सत्य, धर्म और अच्छाई के मार्ग पर चलने तथा बुराइयों का त्याग करने का संदेश दिया गया। आयोजन को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।







































