राष्ट्रीय हिंदी दैनिक ई पेपर खरी कसौटी से अब्दुल कादिर खान इरशाद हुसैन
बहराइच। शारदीय नवरात्रि पर्व पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 20.10.2026 को जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय एवं पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव द्वारा थाना मोतीपुर क्षेत्र के गायघाट स्थित विसर्जन स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, लाइटिंग एवं अन्य आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।डीएम एवं एसपी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि विसर्जन मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहे, श्रद्धालुओं की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु सतर्क दृष्टि रखी जाए। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी सौरभ दुबे, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दुर्गा प्रसाद तिवारी, एसडीएम मिहींपुरवा (मोतीपुर) मोनालिसा जौहरी, क्षेत्राधिकारी मिहींपुरवा अमित प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।पुलिस प्रशासन द्वारा अपील की गई है कि आमजन आपसी सौहार्द एवं शांति बनाए रखें तथा विसर्जन को सकुशल संपन्न कराने में प्रशासन का सहयोग करें।








































