
लखनऊ।उत्तर प्रदेश की योगी सरकार द्वारा “श्री अन्नकला बोर्ड” के गठन का ऐतिहासिक सर्वे कराने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय पर उत्तर प्रदेश का एक करोड़ भोजवाल समाज माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं पिछड़ा वर्ग आयोग का हृदय से आभार व्यक्त करता है इस संदर्भ में आज 27 अगस्त को यूपी प्रेस क्लब लखनऊ में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भोजवाल फाउंडेशन के कोषाध्यक्ष इंजीनियर उमाशंकर भोजवाल ने कहा कि भुर्जी समाज सदियों से अपनी अन्नकला और पाक परंपरा के लिए जाना जाता है। विवाह, भंडारे, धार्मिक आयोजन हों या सामाजिक समारोह, भुर्जी समाज की भोजन कला ने हमेशा सबका मन जीता है। हर बस स्टेशन / रेलवे स्टेशन/ सरकारी ऑफिस/ हर चौराहों पर हमारे समाज के लोग शुद्ध भुना अनाज का स्वाद परोसते है लेकिन अब तक इस समाज को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए कोई ठोस सरकारी मंच नहीं था। उन्होंने कहा कि इसके बनने से प्रदेश के लाखों भुर्जी समाज के नौजवानों को होटल, रेस्टोरेंट, फूड प्रोसेसिंग, कैटरिंग और प्रशिक्षण के क्षेत्र में सम्मानजनक रोजगार मिलेगा एवं हमारी पीढ़ियों से चली आ रही पाक कला को सरकारी मान्यता, प्रशिक्षण और बाजार मिलेगा। इसके साथ-साथ इस बोर्ड से भुर्जी समाज को समाज में उचित सम्मान और पहचान मिलेगी। भोजवाल फाउंडेशन के उपाध्यक्ष रामजी भोजवाल ने कहा की भुर्जी समाज सरकार से अपेक्षाएं रखता है कि श्री अन्नकला बोर्ड में भुर्जी समाज के अनुभवी, शिक्षित और जमीनी कार्यकर्ताओं को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाए, ताकि बोर्ड को उचित सलाह मिल सके एवं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ भोजवाल समाज के प्रत्येक घर तक पहुंच सके।फाउंडेशन के अध्यक्ष अरुण भोजवाल “आज़ाद” ने कहा कि उत्तर प्रदेश के एक करोड़ भोजवाल समाज के बीच 2 अक्टूबर से पूरे प्रदेश में भोजवाल फाउंडेशन श्री अन्नकला बोर्ड गठन एवं अनुसूचित जाति एवं जनजाति की तरह भुर्जी भोजवाल समाज को पिछड़े वर्ग में सर्वाधिक पिछड़ा घोषित करते हुए इस समाज को भी राजनीति में आरक्षण देकर इस समाज के योग्य व्यक्तियों को विधानसभा लोकसभा का टिकट दिया जाए एवं राज्यसभा विधान परिषद एवं आयोग में मनोनीत किया जाए जाए इसका व्यापक स्तर पर प्रचार प्रसार करने के लिए उत्तर प्रदेश भोजवाल जागृति यात्रा की जाएगी भोजवाल फाउंडेशन के महासचिव डॉ० मनोहर गुप्ता ‘कानू’, ने कहा कि अब भुर्जी/कानू /भोजवाल समाज जाग रहा है इसको निरंतर जागने की जरूरत है इसके हक और अधिकार के लिए हम लोग संघर्ष करते रहेंगे जब तक कि इनका हक नहीं मिल जाता 78 वर्षों में अभी तक इस समाज का उत्तर प्रदेश में ना कोई सांसद है और ना ही कोई विधायक है इस विषय पर भी हमारे समाज को संगठित होकर काम करने की जरूरत है। आज प्रेस वार्ता में रिटायर्ड कैप्टन जयराम प्रसाद, प्रवीण गुप्ता आलोक भोजवाल, अभय प्रताप, योगेंद्र प्रताप, दिलीप कुमार, मालिकदीन भोजवाल, मदन सक्सेना, सचिन सक्सेना आदि उपस्थित रहे।







































