उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने घोषणा की है कि प्रदेश के MBA पास युवाओं को जल्द ही रोजगार उपलब्ध कराये जाएंगे। उन्होंने ाज कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में प्रबंधन के कार्य अब MBA पास युवक देखेंगे। इससे दो फायदे होंगे। एक तो जो डॉक्टर प्रबंधन से जुड़े हुए है उन्हें मुक्त किया जाएगा। और दूसरे युवाओं को एक अवसर मिलेगा।
बता दें कि योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में कोरोना केस होने पर खुशी जताई है। उन्होंने कहा कि अभी-भी सावधानी बरतने की जरुरत है। उन्होंने लोगों से कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा घरों पर रहें। प्रदेश में टेलीकन्सल्टेशन बेहतर ढ़ंग से कार्य कर रहे है। जिससे डॉक्टर की टीम लगातार जुड़ी हुई है। कोई भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर उनसे राय लेनी चाहिये उन्होंने सुझाव दिया कि अस्पताल तभी जाएं जब कोई गंभीर हो गए है।
मालूम हो कि योगी आदित्यनाथ के डॉक्टरों के प्रबंधन के कार्य से मुक्ति और उनके इलाज में उपयोग से प्रदेश को लाभ ही मिलेगा। उत्तरप्रदेश में बीते 30 अप्रैल को 3 लाख 10 हजार 783 केस आए थे। जो अब घटकर 19,438 कोरोना केस एक्टिव पर पहुंच गया है। इस तरह लगभग 36 दिन के बाद 94 फीसदी कमी आई है। जिससे रिकवरी रेट अब 97.6 फीसदी हो गई है। प्रदेश में अब तक 5 करोड़ 10 लाख 32 हजार 967 कोविड टेस्ट संपन्न हुए है। वहीं 1 करोड़ 98 लाख 38 हजार 187 डोज दिये जा चुके है।





































