हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन पूर्णिमा की तिथि पर प्रदोष काल में होलिका दहन किया जाता है फिर इसके अगले दिन यानी चैत्र कृष्ण प्रतिपदा तिथि पर रंगों वाली होली खेली जाती है। हिंदू धर्म में होली के त्योहार का विशेष महत्व होता है।होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाई जाती है। शास्त्रों के अनुसार होली के दिन कुछ उपाय किए जाते हैं जिसको करने पर घर पर हमेशा मां लक्ष्मी का वास होता है और जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है। आइए जानते हैं कौन सी चीजें हैं।
चांदी का सिक्का
अगर आप अक्सर आर्थिक रूप से परेशान रहते हैं तो होली के दिन चांदी का सिक्का खरीदकर लाएं। होली के दिन ऐसा करने से घर में आर्थिक परेशानियां खत्म होती है। चांदी के इस सिक्के को लाल या पीले कपड़े में लपटेकर उसके ऊपर हल्दी लगाकर अपनी तिजोरी में रखें। इस उपाय से आर्थिक परेशानियों से पीछा छूटता है।
धातु का कछुआ
हिंदू धर्म में कछुए को बहुत ही पवित्र जीव माना जाता है। ऐसे में होली के दिन धातु से बने कछुए को खरीदकर घर लाना चाहिए। इसमें इस बात का ध्यान रखें कि कछुए की पीठ पर श्रीयंत्र और कुबेर यंत्र जरूर लिखा हुआ होना चाहिए। कछुए को घर में बने पूजा स्थल पर स्थापित करना चाहिए। इस उपाय से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और हमेशा के लिए आपके घर में निवास करने लगती हैं।
बांस का पौधा
बांस का पौधा बहुत ही शुभ ही माना जाता है। होली के दिन बांस का कोई पौधा जरूर लाना चाहिए। इस बांस के पौधे को आप अपने ड्रॉइंग रूम में हॉल में रख दें। इस पौधे को लाने पर घर में हमेशा धन का स्त्रोत बना रहता है।
मुख्य द्वार पर लगाएं वंदनवार
होलिका दहन की रात्रि पर दहन स्थल से राख को घर लाएं और उसे घर के हर एक हिस्से में छिड़काव कर दें। फिर होली के दिन सुबह घर के मुख्य द्वार पर वंदनवार को बांध दें। इससे मां लक्ष्मी का प्रवेश घर पर बना रहता है। घर के मुख्य द्वार पर आम या फिर अशोक के पत्तें का वंदनवार लगाएं।



































