अब्दुल कादिर खान/इरशाद हुसैन
नानपारा बहराइच। बेल्जियम से चला 308 पहियों वाला विशालकाय ‘बाहुबली ट्रक’ अब बस्ती और गोंडा को पार करते हुए बहराइच जनपद पहुंच गया है। वर्तमान में यह ट्रक नानपारा टोल प्लाजा पर खड़ा है, जिसे देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। उत्तर प्रदेश की सड़कों पर इन दिनों 308 पहियों वाला एक विशालकाय ‘बाहुबली ट्रक’ चर्चा का केंद्र बना हुआ है। यह ट्रक बेल्जियम से चलकर ओडिशा, झारखंड, बिहार होते हुए अब यूपी पहुंच गया है। इसे देखने के लिए हाईवे किनारे लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है।

बेल्जियम से पारादीप तक समुद्र के रास्ते सफर,,,,,,,,
इस विशाल मशीन का सफर अप्रैल 2026 में बेल्जियम से शुरू हुआ था। समुद्री रास्ते से करीब एक महीने का सफर तय कर इसे ओडिशा के पारादीप पोर्ट पर उतारा गया। वहां से इसे विशेष हाइड्रॉलिक मल्टी-एक्सल ट्रेलर पर लादकर सड़क मार्ग से यूपी लाया जा रहा है।
क्या लदा है ट्रक पर?,,,,,,,,,
ट्रक पर कोई आम सामान नहीं, बल्कि 163 से 200 टन वजनी वैक्यूम वेसल यानी साइक्लाइजेशन रिएक्टर लदा है। इसकी लंबाई करीब 100 फीट (41 मीटर) और ऊंचाई 20 फीट से ज्यादा है।
यह मशीन बलरामपुर चीनी मिल की कुंभी इकाई (लखीमपुर खीरी) में ले जाई जा रही है। वहां एशिया के पहले बायोपॉलीमर (बायोप्लास्टिक) और एथेनॉल प्लांट में इसका इस्तेमाल होगा। बताया जा रहा है कि इस प्रोजेक्ट में करीब 3080 करोड़ रुपये का निवेश है।
क्यों लगे हैं 308 पहिए?,,,,,,,,
इतने भारी वजन को संभालने के लिए करीब 20 विशेष ट्रॉलियों को जोड़कर यह ट्रेलर तैयार किया गया है। इसमें कुल 56 मॉड्यूलर हाइड्रॉलिक ट्रेलर और 24.5 एक्सल लगे हैं, जिनमें 308 पहिए हैं। पहियों को अलग-अलग दिशा में मोड़ा जा सकता है ताकि संकरे रास्तों से भी ट्रक को निकाला जा सके। इसे खींचने के लिए वोल्वो FH-16 जैसे 21 पावरफुल प्राइम मूवर का इस्तेमाल किया जा रहा है।
चींटी की चाल से चल रहा है ट्रक,,,,,
वजन ज्यादा होने के कारण इसकी रफ्तार बेहद धीमी है। यह दिन में सिर्फ 10 से 20 किलोमीटर चलता है और रात में रोक दिया जाता है। ट्रक में 400 लीटर का डीजल टैंक है। इसके साथ 14 गाड़ियों का काफिला चल रहा है, जिसमें क्रेन, हाइड्रा, जेसीबी और टेक्निकल एक्सपर्ट की टीम शामिल है। रास्ते में बिजली के तार हटाने, पेड़ों की छंटाई और फुट ओवरब्रिज हटाने के लिए प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। फिलहाल यह ट्रक बहराइच जिले से होते हुए नानपारा से बलरामपुर चीनी मिल लखीमपुर की ओर बढ़ रहा है।












































