- बड़ी साजिश नाकाम: कुवैत के शीर्ष नेताओं की हत्या की प्लानिंग कर रहे एक बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ हुआ है। गृह मंत्रालय ने 6 लोगों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
- हिज्बुल्लाह से जुड़े हैं तार: पकड़े गए आरोपी ईरान समर्थित संगठन ‘हिज्बुल्लाह’ से जुड़े हैं। पूछताछ में इन्होंने जासूसी करने और कुवैत की सुरक्षा को खतरे में डालने की बात कबूल कर ली है।
- 14 लोग देश से फरार: इस साजिश में शामिल 14 अन्य आरोपी भागने में सफल रहे हैं। फरार लोगों में कुवैती, ईरानी और लेबनानी नागरिक शामिल हैं। गिरफ्तार किए गए 6 लोगों में 5 कुवैत के ही नागरिक हैं।
- सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट: सभी 6 आरोपियों को पब्लिक प्रॉसीक्यूटर को सौंप दिया गया है। नेटवर्क के इंटरनेशनल कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं।
- बढ़ाई गई सुरक्षा: इस बड़े खुलासे के बाद पूरे कुवैत में सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं और संदिग्धों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।



































