आम आदमी पार्टी के सांसद व यूपी में पार्टी प्रभारी संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के साढ़े चार होने के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ पर उनके कामों पर सवाल उठाते हुए जमकर हमला बोला। संजय सिंह ने नौकरी, अपराध, शिक्षा और स्वास्थ्य के मुद्दे पर योगी सरकार को घेरा। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा, ‘आदित्यनाथ जी जो क्राइम रोकने की बात कर रहे हैं वह सरासर झूठ है इसके अलावा और कुछ नहीं। महिलाओं के प्रति अपराध बढ़ा, दलितों के प्रति अपराध बढ़ा, आदिवासियों के प्रति अपराध बढ़ा, आप कह रहे हैं कि आपने क्राइम में कंट्रोल कर लिया।रोजगार के मुद्दे पर संजय सिंह ने कहा, ‘BJP ने 2017 के चुनाव में 70 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, 70 लाख नौकरियाँ तो बहुत दूर की बात है जो नौकरियां लोगों की थी वो भी चली गई और साढे़ 4 लाख नौकरी देने का जो दावा आदित्यनाथ जी की सरकार कर रही है वह सिर्फ और सिर्फ एक झूठ है इसके अलावा और कुछ नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘इसलिए योगी आदित्यनाथ जी की आज की पत्रकार वार्ता और साढे़ 4 वर्षों की उनकी उपलब्धियां एक झूठ का पुलिंदा थी इसके अलावा कुछ नहीं थी, नौजवानों को ना तो रोजगार मिला, महिलाओं को ना तो सुरक्षा।’उन्होंने आगे कहा, ‘ कोरोना महामारी में हमने देखा कि लोगों को बेड नसीब नहीं हुए, इलाज नसीब नहीं, जांच नसीब नहीं हुई। जान चली गई तो शमशान में लकड़िया नसीब नहीं हुई, गंगा के घाटों पर हजारों शव पाए गए, नदियों में लाश तैरती पाई गईं, योगी आदित्यनाथ अपने स्वास्थ्य व्यवस्था का बखान कर रहे। योगी आदित्यनाथ जी कह रहे हैं कि 3 लाख करोड़ रुपए का इन्वेस्टमेंट उत्तर प्रदेश में हुआ, मैं योगी आदित्यनाथ जी से पूछना चाहता हूं कि वो इन्वेस्टमेंट कहां हुआ आसमान में उड़ गया या जमीन निगल गई और अगर 3 लाख करोड रुपए का इन्वेस्टमेंट हुआ।’



































