जब भी कोई शुभ नक्षत्र किसी विशेष दिन के साथ मिलता है, तो वह दिन कई गुना अधिक फलदायी हो जाता है। इस बार सोमवार को उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र का शुभ संयोग बन रहा है। सोमवार का दिन जहां देवों के देव महादेव को समर्पित है, वहीं उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी स्वयं सूर्य देव हैं। ऐसे में यह शुभ संयोग जीवन की हर तरह की बाधाओं को दूर करने वाला माना जाता है। सोमवार और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के इस शुभ योग में इन खास उपायों को करने से जीवन की समस्त परेशानियों का समाधान मिल जाता है। तो आइए जानते हैं सोमवार के दिन कौनसे उपाय करने चाहिए।
जीवन की बाधाओं और समस्याओं के समाधान हेतु उपाय
- कार्य में सफलता के लिए: जो लोग अपने किसी विशेष कार्य में सफलता हासिल करना चाहते हैं, वे किसी जरूरतमंद को तांबा, गुड़, गेहूं या मसूर की दाल का दान करें। साथ ही, सोमवार को पूरा दिन अपने सिर पर सफेद रंग की टोपी या पगड़ी बांधकर रखें।
- स्वास्थ्य सुधार के लिए: जो लोग हेल्थ इश्यूज़ से छुटकारा पाना चाहते हैं, वे सोमवार के दिन मंदिर में सवा किलो अन्न के साथ थोड़ा सफ़ेद नमक दान करें।
- जीवनशैली में सुधार हेतु: जो लोग अपनी जीवनशैली बेहतर बनाना चाहते हैं, वे सोमवार और उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के दौरान किसी लाल फूल वाले पौधे में जल चढ़ाएं और सूर्य देव को हाथ जोड़कर प्रणाम करें।
- दांपत्य जीवन में खुशहाली के लिए: दांपत्य जीवन की खोई खुशियां वापस पाने के लिए सोमवार रात सोते समय दो कपूर की टिकिया और थोड़ी-सी रोली सिरहाने रखें। अगले दिन सुबह कपूर बाहर जला दें और रोली पानी में डालकर सूर्य भगवान को अर्पित कर दें।
- आर्थिक मजबूती हेतु: आर्थिक पक्ष को मजबूत करने के लिए सोमवार के दिन तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और थोड़े-से गेहूं के दाने डालकर सूर्य भगवान को अर्पित करें।
- समस्याओं के निवारण के लिए: यदि कोई परेशानी हल नहीं हो पा रही है, तो सोमवार को जल में कुछ बूंद दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। 11 बेलपत्र पर चंदन से ‘ॐ’ लिखकर चढ़ाएं और विधिवत पूजा करें।
- बिजनेस पार्टनरशिप की सफलता के लिए: पार्टनर के साथ तालमेल बनाने के लिए सोमवार को गाय को बाजरे की रोटी खिलाएं और फिर किसी ब्राह्मण को सवा किलो गेहूं का दान करें।
- एकाग्रता और क्रोध नियंत्रण के लिए: मेहनत का फल न मिलने या परीक्षा में भूलने की समस्या से निपटने के लिए बाहर जाते समय अपनी जेब में हमेशा एक चांदी का चौकोर टुकड़ा रखें।
- नौकरी में प्रमोशन के लिए: प्रमोशन न मिल पा रहा हो, तो सोमवार के दिन बहते जल में लाल चंदन और एक लाल फूल प्रवाहित करें। साथ ही अपने मस्तक पर लाल चंदन का तिलक लगाएं।
- प्रेम विवाह की बाधाओं के लिए: प्रेम विवाह में आ रही अड़चनों को दूर करने के लिए मंदिर के पुजारी का आशीर्वाद लें और उस मंदिर में तांबे की कोई वस्तु दान करें।
- संतान के सुख और बेहतर रिश्तों के लिए: संतान से सहयोग और अच्छे संबंधों के लिए सोमवार के दिन शिव जी को नारियल अर्पित करें और भगवान को सूखे मेवे का भोग लगाएं।
- व्यापार में लाभ के लिए: व्यापार में पैसों की कमी या कम मनोबल की स्थिति में, कोई भी नया काम शुरू करने से पहले अपने पास 2 सफेद फूल रखें। काम पूरा होने पर उन्हें बहते पानी में प्रवाहित कर दें।





































