विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन में सत्यपाल सिंह को जिताने की अपील.पुरानी पेंशन बहाली को लेकर दिल्ली में होगा धरना-प्रदर्शन, शिक्षकों से एकजुट होने की अपीलमाध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) ने शिक्षा के राष्ट्रीयकरण, सेवा सुरक्षा और पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगें उठाईं |
बहराइच उत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (ठकुराई) ने शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर अपनी मांगें तेज कर दी हैं। संघ के 63वें प्रांतीय महाधिवेशन में शिक्षा के राष्ट्रीयकरण, पुरानी पेंशन बहाली, सेवा सुरक्षा और समान वेतनमान सहित कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। संघ ने शिक्षकों से अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने की अपील की है।संघ की ओर से जारी मांगपत्र में शिक्षा का राष्ट्रीयकरण कर वित्तविहीन विद्यालयों को सरकारी नियंत्रण में लेने, शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित करने, नई पेंशन योजना (एनपीएस) के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाल करने तथा तदर्थ शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने की मांग की गई है। इसके अलावा शिक्षा विभाग में भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, ई-फाइलिंग व्यवस्था लागू करने और शिक्षकों को समान वेतनमान एवं पेंशन का लाभ देने की मांग भी उठाई गई है।अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की तैयारीपुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर ऑल इंडिया सेकेंडरी फेडरेशन के बैनर तले अक्टूबर 2026 के अंतिम सप्ताह में दिल्ली में धरना-प्रदर्शन आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। संघ की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, इस आंदोलन का नेतृत्व फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष केरल के रेड्डी जी करेंगे। इस दौरान शिक्षकों और अन्य संगठनों से भी आंदोलन में शामिल होने का आह्वान किया गया है।संघ का उद्देश्य व्यापक एकजुटता के माध्यम से सरकार तक पुरानी पेंशन बहाली की मांग पहुंचाना और इस दिशा में प्रभावी निर्णय के लिए दबाव बनाना है। संगठन ने शिक्षकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करें, ताकि पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा सके।संघ ने ‘वन नेशन-वन एजुकेशन’ की अवधारणा को लागू करने, शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार तथा विद्यालयों में आवश्यक पदों के सृजन की मांग भी उठाई है।विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन में सत्यपाल सिंह को जिताने की अपीलसंघ ने आगामी विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन में अपने प्रत्याशी श्री सत्यपाल सिंह, जिला अध्यक्ष गोरखपुर, को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है। पदाधिकारियों का कहना है कि शिक्षकों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास आवश्यक हैं। प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने संघ ने शिक्षकों एवं अन्य संगठनों से पुरानी पेंशन बहाली सहित शिक्षक हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया है।बहराइच में सत्यपाल सिंह ने किया जनसंपर्क, शिक्षकों से मांगा समर्थन12 अक्टूबर को विधान परिषद शिक्षक निर्वाचन के प्रत्याशी सत्यपाल सिंह ने जनपद के विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने संघ की नीतियों और शिक्षक हितों से जुड़ी मांगों को रखते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।









































