आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक व्यतीपात योग रहेगा। इसके साथ ही, आज सुबह 10 बजकर 23 मिनट तक उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा और उसके बाद हस्त नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज दुर्गाष्टमी का व्रत भी है। ग्रहों की स्थिति की बात करें तो आज दोपहर बाद 3 बजकर 52 मिनट पर बुध कर्क राशि में गोचर कर रहे हैं।
आइए जानते हैं कि आपके लिए 22 जून 2026 का दिन कैसा रहेगा, किन उपायों से आप इस दिन को बेहतर बना सकते हैं, और आपका लकी नंबर व लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज किसी विशेष काम के प्रति आपकी बहुत अधिक मेहनत होगी तथा उसके सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। अगर प्रॉपर्टी से जुड़ा काम रुका है, तो उससे संबंधित फैसले लेने का उचित समय है। आज आपकी किसी धार्मिक यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। अधिकारियों से वार्तालाप करते समय अपनी मान-प्रतिष्ठा का विशेष ध्यान रखें। नौकरीपेशा लोगों को आज कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में कार्यभार सामान्य रहेगा। दाम्पत्य जीवन की गलतफहमी आज समाप्त होगी और आपसी सामंजस्य बना रहेगा।
- शुभ रंग: सिल्वर
- शुभ अंक: 1
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आप वित्तीय योजनाओं से जुड़े कामों पर मुख्य रूप से ध्यान देंगे। किसी काम में आपको विशेष फायदा होने वाला है। आज घर में किसी मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। छात्रों को अपनी किसी प्रतियोगिता संबंधी समस्या का आज समाधान मिलने से काफी रिलैक्स फील होगा। आज आपकी कारोबारी गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी, लेकिन विरोधियों की गतिविधियों पर पैनी नजर बनाये रखें। घर में सुख-शांति रहेगी और वैवाहिक रिश्ते अच्छे रहेंगे।
- शुभ रंग: महरून
- शुभ अंक: 7
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। पिछले कुछ समय से किसी कार्य को लेकर चल रही आपकी योजनाएं आज कामयाब होंगी। आज आपकी लगन और मेहनत आपको उचित परिणाम हासिल करवाएगी। आपका सहयोग परिवारजनों की हिम्मत और हौसला बढ़ाएगा। आज आपको मोबाइल या ई-मेल द्वारा कोई शुभ समाचार मिलने की संभावना है। अपनी कामयाबी का दिखावा न करें तथा अपनी खास योजनाओं को सीक्रेट ही रखें।
- शुभ रंग: नीला
- शुभ अंक: 6
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में जरूरत पड़ने पर आज भाइयों या नजदीकी मित्रों का सहयोग मिलेगा और उनकी सलाह से परेशानियों से निजात मिलेगी। आज आपको किसी भी अनजान व्यक्ति से उलझने से बचना चाहिए। ऑफिस के माहौल में आज राजनीति जैसी स्थिति रह सकती है। आपकी परेशानियों को हल करने में जीवनसाथी का पूरा सहयोग आपको प्राप्त होगा। आज आपकी भौतिक सुख-सुविधाएं बनी रहेंगी।
- शुभ रंग: पीला
- शुभ अंक: 3
सिंह राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज दिन भर आप कुछ ना कुछ नया करने के बारे में सोचेंगे। किसी भी प्रकार की समस्या के समय परिवार का सहयोग आपके लिए बहुत मददगार साबित होगा। आज आपकी किसी प्रिय मित्र से मुलाकात हो सकती है। किसानों के लिए ये समय काफी अनुकूल रहेगा और उन्हें अच्छा धन लाभ होगा। आज आपके मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होने के योग बन रहे हैं। मेहनत के अनुरूप आज आपको उचित परिणाम भी मिलेंगे।
- शुभ रंग: सफेद
- शुभ अंक: 8
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप अपने आत्मविश्वास और ऊर्जा के द्वारा अपने अन्य कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आप अपने भविष्य को लेकर ज्यादा सक्रिय और गंभीर रहेंगे। कहीं फंसा हुआ पैसा आज वापस मिल सकता है जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। साझेदारी के कार्यों में आज पारदर्शिता बनाकर रखना जरूरी है। अपने ऑफिशियल डाक्यूमेंट्स संभालकर रखें। पारिवारिक वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण रहेगा।
- शुभ रंग: लाल
- शुभ अंक: 8
तुला राशि
आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज अचानक किसी खास मित्र के साथ आपकी मुलाकात होगी, तथा किसी विशेष मुद्दे पर लाभदायक विचार-विमर्श होंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी कुछ समय लगाने से आपकी मानसिक ऊर्जा बनी रहेगी। घर परिवार के मामलों में आज अपनी उपस्थिति और सहयोग देना जरूरी है। किसी से कोई भी वादा करने से पहले अपने सामर्थ्य का भी ध्यान रखें। व्यापार के नजरिये से आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है और रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।
- शुभ रंग: गोल्डन
- शुभ अंक: 6
वृश्चिक राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। दिन की शुरुआत में ही कोई खुशखबरी मिलने से आज आपका पूरा दिन खुशनुमा बीतेगा। किसी प्रभावशाली तथा अनुभवी व्यक्ति के सानिध्य में समय बिताने का मौका मिलेगा। आज आपके व्यक्तिगत जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। किसी विशेष काम में चल रही समस्याएं आज दूर होंगी। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करने से बचें, अन्यथा कोई आपका विरोध कर सकता है, बेहतर होगा कि अपने काम से ही मतलब रखें। बेवजह की गतिविधियों में अपना ध्यान ना दें। इससे व्यवसाय में मन मुताबिक तरीके से काम पूरे हो जाएंगे। आज आप कोई नया कार्य शुरू करने का मन बनायेंगे।
- शुभ रंग: हरा
- शुभ अंक: 8
धनु राशि
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। अगर घर में बदलाव या सुधार संबंधी कोई योजना बन रही है, तो उस पर काम करने के लिए यह एक अच्छा समय है। कोशिश करने पर आज आपका मनचाहा काम पूरा हो सकता है। उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलने की पूरी संभावना है। अध्ययनरत युवाओं को पढ़ाई में उचित सफलता मिलेगी। व्यापार संबंधी कोई भी फैसला आज जल्दबाजी में न लें। अपनी कार्यप्रणाली के परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भली-भांति विचार विमर्श अवश्य करें।
- शुभ रंग: ग्रे
- शुभ अंक: 9
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। ऑफिस में कार्यभार की अधिकता की वजह से आज आपको ओवरटाइम भी करना पड़ सकता है। आपका विवाहित जीवन मधुरता से परिपूर्ण रहेगा। घर के बड़े बुजुर्गों के अनुशासन व देखरेख से घर की व्यवस्था उचित बनी रहेगी। लवमेट आज एक-दूसरे को उपहार देंगे। आयात-निर्यात के बिजनेस में फायदे के अच्छे मौके मिलेंगे। आज आप नई कार्य योजनाएं बनाएंगे। किसी ऑफिशियल यात्रा पर जाने के योग भी बन रहे हैं। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खान-पान आपको स्वस्थ और सकारात्मक रखेगा।
- शुभ रंग: पीच
- शुभ अंक: 2
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको अपनी कोशिश और मेहनत से अच्छे नतीजे मिलने के योग हैं। किसी प्रशासनिक कार्य में आज किसी राजनीतिक व्यक्ति की मदद भी मिल सकती है। व्यवसाय में आज आप कुछ नया करने का मन बनायेंगे। अगर आपने नए काम संबंधी योजनाएं बनाई हैं, तो उस पर काम करने के लिए समय बहुत अच्छा है। विरोधी आपके धैर्य को देखकर हार मानेंगे और अपने काम को अच्छे से करने के लिए आपसे हेल्प मांगेंगे। जो लोग फ्रेशर हैं, उनकी अच्छी जॉब लगेगी। आज आपका दाम्पत्य जीवन शानदार रहने वाला है।
- शुभ रंग: काला
- शुभ अंक: 7
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। व्यस्तता के बावजूद आज आपके सभी कार्य सहज रूप से पूरे हो जाएंगे। घर में आए मेहमानों की उचित आवभगत भी करेंगे। आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आप परिवार के साथ शॉपिंग करने जायेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। किसी प्रकार के निवेश से पहले उस विषय के जानकार या किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिये कारगर साबित होगी। छात्रों के लिये आज का दिन अच्छा रहने वाला है, पहले दी गई किसी परीक्षा का परिणाम आपके पक्ष में आयेगा।
- शुभ रंग: मेजेंटा
- शुभ अंक: 5












































