हे नारायण जग के पालनहारे
हम सबका है जीवन तेरे सहारे
हे नारायण जग के …..……
पद्म, गदा और शंख के धारी
चक्र बढ़ाता शान तुम्हारी
शेषनाग है तुम्हरी शय्या
सेवा करती लक्ष्मी मईया
धन की देवी दाबे पांव तुम्हारे
हे नारायण जग के पालनहारे
हम सबका है जीवन तेरे सहारे
हे नारायण जग के …..……
राम बने रावण संहारा
कृष्ण रूप में कंस को मारा
पाप बढ़ा धरती पे जब जब
हुआ प्रभू अवतार तुम्हारा
हर लेते भक्तों के संकट सारे
हे नारायण जग के पालनहारे
हम सबका है जीवन तेरे सहारे
हे नारायण जग के
























































