बहराइच । मुख्यमंत्री अभ्युदय योजनांतर्गत स्व. ठाकुर हुकुम सिंह किसान स्नात्कोत्तर महाविद्यालय बहराइच में मुख्य अतिथि एमएलसी डॉ प्रज्ञा त्रिपाठी ने मुख्य विकास अधिकारी सुनील कुमार धनवंता, पुलिस उपाध्यक्ष राज सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी राजेश चौधरी, सचिव किसान पीजी कॉलेज डॉक्टर मेजर एसपी सिंह, प्रधानाचार्य किसान पीजी कॉलेज डॉक्टर विनय सक्सेना के साथ निःशुल्क प्रशिक्षण कक्षाओं का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण राजेश चौधरी ने बताया कि किसान पी.जी. कालेज यू.पी.एस.सी./यू.पी.पी.सी.एस, महिला पीजी कालेज टी. ई. टी/सी.टी. ई.टी/सुपर. टी .ई. टी/पी. ई.टी, राजकीय इंटर कॉलेज एन.ई.ई. टी/ई. ई .टी/एन. डी. ए, राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय रिसिया एन. ई.ई. टी व सी. यू. ई. टी व जिला समाज कल्याण विभाग गेंदघर में एस. एस. सी/यू. पी .एस.एस.एस.सी इत्यादि प्रतियोगी प्रवेश परीक्षाओं के लिए छात्र-छत्राओं को निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
:ःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःःः









































