बंद कमरे में फांसी लगाने से नवविवाहिता की मौत, परिजनों में मचा कोहराम
अब्दुल कादिर खान
नानपारा बहराइच थाना खैरीघाट क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बैबाही के मजरा दूधाधारी में सोमवार को एक नवविवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी। बंद कमरे में शव मिलने की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।मृतका की पहचान दूधाधारी निवासी स्वर्गीय कृष्णानंद साहू की पत्नी नेहा के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, नेहा की शादी करीब तीन वर्ष पूर्व कृष्णानंद साहू से हुई थी। करीब एक वर्ष पहले बीमारी के चलते पति की मौत हो गई थी। इसके बाद से नेहा सदमे में रहती थी।बताया जाता है कि सोमवार को नेहा ने कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों को जानकारी होने पर शोर-गुल मच गया। ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलते ही थाना खैरीघाट के थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी। घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है।









































