23 सितंबर 2026, बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। द्वादशी तिथि रात 10 बजकर 51 मिनट तक रहेगी, जिसके बाद त्रयोदशी तिथि आरंभ होगी। इस दिन वामन द्वादशी का पर्व मनाया जाएगा। सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा और इसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र प्रारंभ होगा। शाम 4 बजकर 27 मिनट तक सुकर्मा योग का प्रभाव रहेगा, जिसके बाद धृति योग लगेगा। बुधवार रात 9 बजकर 57 मिनट से पंचक भी शुरू हो जाएंगे। ऐसे में धार्मिक दृष्टि से वामन द्वादशी के साथ पंचक का आरंभ इस दिन को विशेष बना रहा है।
23 सितंबर 2026 का पंचांग
- भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि- 23 सितंबर 2026 को रात 10 बजकर 51 मिनट तक
- सुकर्मा योग- 23 सितंबर 2026 को शाम 4 बजकर 27 मिनट तक
- धनिष्ठा नक्षत्र- 23 सितंबर 2026 को सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जायेगा
- 23 सितंबर 2026 विशेष- वामन द्वादशी, पंचक आरंभ
मुख्य पंचांग विवरण
वार: बुधवार
विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थी)
शक संवत: 1948 (पराभव)
मास: भाद्रपद
पक्ष: शुक्ल पक्ष
तिथि: द्वादशी रात्रि 10:50 बजे तक, इसके बाद त्रयोदशी
नक्षत्र: श्रवण प्रातः 09:09 बजे तक, इसके बाद धनिष्ठा
योग: सुकर्मा शाम 04:27 बजे तक, इसके बाद धृति योग
करण: बव प्रातः 10:22 बजे तक, इसके बाद बालव रात्रि 10:50 बजे तक
शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: 04:35 ए एम से 05:22 ए एम
अभिजित मुहूर्त: आज अभिजित मुहूर्त नहीं है
विजय मुहूर्त: 02:14 पी एम से 03:03 पी एम
अमृत काल: 11:34 पी एम से 01:15 ए एम
निशिता मुहूर्त: 11:50 पी एम से 12:37 ए एम
अशुभ मुहूर्त
यमगण्ड: 07:41 ए एम से 09:12 ए एम
गुलिक काल: 10:42 ए एम से 12:13 पी एम
दुर्मुहूर्त: 11:49 ए एम से 12:38 पी एम
राहुकाल: 12:13 पी एम से 01:44 पी एम
पंचक: 09:57 पी एम से 24 सितंबर को 06:10 ए एम
दिशाशूल: उत्तर
सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय और चन्द्रास्त
सूर्योदय: प्रातः 06:10 बजे
सूर्यास्त: सायं 06:16 बजे
चन्द्रोदय: 23 सितंबर को दोपहर/सायं 03:52 बजे
चन्द्रास्त: 24 सितंबर को प्रातः 04:14 बजे
दिन की चौघड़िया
लाभ-उन्नति: 06:10 ए एम से 07:41 ए एम
अमृत-सर्वोत्तम: 07:41 ए एम से 09:12 ए एम
शुभ-उत्तम: 10:42 ए एम से 12:13 पी एम
चर-सामान्य: 03:15 पी एम से 04:46 पी एम
लाभ-उन्नति: 04:46 पी एम से 06:17 पी एम
रात्रि की चौघड़िया
शुभ-उत्तम: 07:46 पी एम से 09:15 पी एम
अमृत-सर्वोत्तम: 09:15 पी एम से 10:44 पी एम
चर-सामान्य: 10:44 पी एम से 24 सितंबर को 12:14 ए एम
लाभ-उन्नति: 24 सितंबर को 03:12 ए एम से 04:41 ए एम
राज्यवार राहुकाल
| क्रमांक | राज्य / केंद्रशासित प्रदेश | राजधानी / प्रमुख शहर | राहुकाल समय (23.09.2026) |
|---|---|---|---|
| 1 | उत्तर प्रदेश | लखनऊ | 11:58 AM से 01:29 PM |
| 2 | भारत की राजधानी | नई दिल्ली | 12:13 PM से 01:44 PM |
| 3 | जम्मू और कश्मीर | श्रीनगर / जम्मू | 12:21 PM से 01:52 PM |
| 4 | आंध्र प्रदेश | अमरावती / विजयवाड़ा | 11:58 AM से 01:29 PM |
| 5 | अरुणाचल प्रदेश | ईटानगर | 11:15 AM से 12:46 PM |
| 6 | असम | दिसपुर / गुवाहाटी | 11:25 AM से 12:56 PM |
| 7 | बिहार | पटना | 11:44 AM से 01:15 PM |
| 8 | छत्तीसगढ़ | रायपुर | 11:56 AM से 01:27 PM |
| 9 | गोवा | पणजी | 12:21 PM से 01:52 PM |
| 10 | गुजरात | गांधीनगर / अहमदाबाद | 12:33 PM से 02:04 PM |
| 11 | हरियाणा | चंडीगढ़ | 12:15 PM से 01:46 PM |
| 12 | हिमाचल प्रदेश | शिमला | 12:15 PM से 01:46 PM |
| 13 | झारखंड | रांची | 11:46 AM से 01:17 PM |
| 14 | कर्नाटक | बेंगलुरु | 12:11 PM से 01:42 PM |
| 15 | केरल | तिरुवनंतपुरम | 12:12 PM से 01:43 PM |
| 16 | मध्य प्रदेश | भोपाल | 12:13 PM से 01:44 PM |
| 17 | महाराष्ट्र | मुंबई | 12:29 PM से 02:00 PM |
| 18 | मणिपुर | इम्फाल | 11:15 AM से 12:46 PM |
| 19 | मेघालय | शिलांग | 11:27 AM से 12:58 PM |
| 20 | मिजोरम | आइजोल | 11:19 AM से 12:50 PM |
| 21 | नागालैंड | कोहिमा | 11:14 AM से 12:45 PM |
| 22 | ओडिशा | भुवनेश्वर | 11:44 AM से 01:15 PM |
| 23 | पंजाब | चंडीगढ़ | 12:16 PM से 01:47 PM |
| 24 | राजस्थान | जयपुर | 12:23 PM से 01:54 PM |
| 25 | सिक्किम | गंगटोक | 11:34 AM से 01:05 PM |
| 26 | तमिलनाडु | चेन्नई | 12:00 PM से 01:31 PM |
| 27 | तेलंगाना | हैदराबाद | 12:03 PM से 01:34 PM |
| 28 | त्रिपुरा | अगरतला | 11:23 AM से 12:54 PM |
| 29 | उत्तराखंड | देहरादून | 12:12 PM से 01:43 PM |
| 30 | पश्चिम बंगाल | कोलकाता | 11:35 AM से 01:06 PM |
पंचक और वामन द्वादशी का धार्मिक महत्व
बुधवार 23 सितंबर को रात 9 बजकर 57 मिनट से पंचक आरंभ हो जाएंगे और यह अवधि 28 सितंबर की सुबह 10 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार धनिष्ठा से रेवती तक पांच नक्षत्रों की अवधि को पंचक कहा जाता है और धनिष्ठा इसका पहला नक्षत्र माना गया है। धार्मिक परंपराओं में पंचक के दौरान लकड़ी से संबंधित कुछ कार्यों को करने से बचने की मान्यता है। विशेष रूप से घर में लकड़ी का निर्माण कार्य कराने या लकड़ी एकत्र करने को इस अवधि में उचित नहीं माना जाता। इसलिए पंचक समाप्त होने तक इन परंपरागत सावधानियों का ध्यान रखने की मान्यता है।
भाद्रपद शुक्ल पक्ष की द्वादशी को वामन द्वादशी के रूप में भी मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु ने वामन स्वरूप धारण किया था और इसी कारण द्वादशी तिथि पर उनके वामन अवतार की विशेष पूजा की परंपरा है। वामन द्वादशी की तिथि को लेकर अलग-अलग धार्मिक परंपराओं में मत मिलते हैं। कुछ परंपराओं में चैत्र शुक्ल द्वादशी, जबकि अन्य में भाद्रपद शुक्ल द्वादशी को वामन द्वादशी अथवा वामन जयंती के रूप में मान्यता दी गई है। इस अवसर पर स्नान के बाद भगवान विष्णु के वामन स्वरूप की पंचोपचार अथवा षोडशोपचार विधि से पूजा करने की परंपरा है।
















































