उत्तर प्रदेश में एक बार फिर पोस्टर वॉर ने सियासी माहौल गरमा दिया है। मथुरा-वृंदावन के गोवर्धन चौराहे के पास हाईवे और एफसीआई परिसर के निकट रातों-रात विवादित पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों में समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव और राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की तस्वीरों के साथ विवादित नारे लिखे गए।
सुबह होते ही इन पोस्टरों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने इसका विरोध करते हुए इसे राजनीतिक साजिश बताया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
बताया जा रहा है कि मथुरा के अलावा अयोध्या और बाराबंकी में भी ऐसे पोस्टर लगाए जाने की चर्चा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
























































