Meerut Tax Fraud Case: मेरठ से कथित टैक्स रिफंड फ्रॉड का बड़ा मामला सामने आया है। आयकर विभाग के अनुसार, एक कथित नेटवर्क में Section 80GGC के तहत फर्जी राजनीतिक चंदे और गलत टैक्स कटौती के दावों के जरिए हजारों लोगों के नाम पर करोड़ों रुपये के Tax Claims किए जाने का आरोप है।
रिपोर्टों के मुताबिक, ₹357 करोड़ के कथित फर्जी टैक्स क्लेम और लगभग ₹65.5 करोड़ के कथित अवैध टैक्स रिफंड की जांच की जा रही है। आयकर विभाग की कार्रवाई के दौरान नकदी, दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड, बैंक लॉकर, सोना और फिक्स्ड डिपॉजिट से जुड़ी बरामदगी/सीज की जानकारी भी सामने आई है।

























































