लखनऊ :बीकेटी तहसील क्षेत्र के एनएच 24 सीतापुर हाईवे इटौंजा ओवर ब्रिज के पास तिरँगा महराज जनसमस्याओं के निस्तारण के लिए किसानों के साथ बैठे धरने पर
ग्रामीण किसान 6 सूत्री मांगों को लेकर शुक्रवार से अनिश्चितकालीन तक धरना प्रदर्शन कर रहे है
ग्रामीणों ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप कहा अगर 6 सूत्री समस्याओं का नहीं हुआ निस्तारण तो चलेगा अनिश्चितकालीन धरना
1-इटौंजा में बस स्टैंड बनाया जाए
2-इटौंजा नगर पंचायत में जल निकासी का प्रबंध किया जाए ।
3-इटौंजा में कन्या डिग्री कॉलेज बनाया जाए
4-गोमती नदी में दीवार बनाकर किसानों व नदी तालाब पर कब्जा करने वाले नीलांश वाटर पार्क की सीबीआई जांच की जाए
5-इटौंजा में NHAI हाईवे पर घटना होने से जाम लगता है कट बनाकर जाम से निजात दिलाया जाए।
इटौंजा थाना क्षेत्र के सीतापुर हाईवे के किनारे 5 दिन से ग्रामीण बैठे धरने पर
6 सूत्री मांगो को लेकर धरने पर बैठे ग्रामीण का हाल जानने पहुंचे विधायक योगेश शुक्ला
ग्रामीणों ने विधायक से कहा नगर पंचायत इटौंजा वार्ड में
जलभराव की बनी है बड़ी समस्या आने जाने में हो रही दिक्कत..
जलभराव की समस्या से डेंगू मलेरिया जैसे मच्छरों की वजह से लोगों में फैल रही बीमारियां..
धरने पर बैठे ग्रामीणों से कहा क्षेत्रीय विधायक ने आपकी समस्याओं को लेकर अधिकारियों से करेंगे बात
आप सभी ग्रामीण शांति पूर्वक दे रहे हैं धरना आपकी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को भी कर आऊंगा अवगत….
6 सूत्री मांगों को लेकर आज आठवें दिन भी सीतापुर हाईवे के किनारे जारी रहा धरना
आठ दिन से बैठे धरने पर ग्रामीणों की नहीं हो सकी सुनवाई लगातार अधिकारियों को जानकारी देने के बाद भी अधिकारी अपनी मनमर्जी पर उतारू है और कहीं भी समस्याओं के समाधान के लिए ध्यान नहीं दे रहे हैं अब आगे देखने वाली बात होगी विधायक की बात को संज्ञान लेकर समस्याएं सुलझती है या इन किसानों का धरना इसी तरह से जारी रहेगा फिलहाल खबर लिखे जाने तक किसान धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं



































