• About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us
Khari Kasauti
Advertisement
  • होम
  • समाचार
    • All
    • खेल
    • देश
    • बाजार
    • विदेश
    Israel Iran US: मध्य पूर्व में युद्ध की भीषण आहट और वैश्विक कूटनीति की विफलता

    Iran Mojtaba Khamenei: इस्लामिक गणराज्य में सत्ता का नया स्वरूप और मोजतबा की चुनौतियां

    Israel Hezbollah War: इजरायल और हिजबुल्लाह के बीच बढ़ती सैन्य जंग और शांति प्रयासों की विफलता

    Nigeria Terrorist Attack: नाइजीरियाई गांव में बोको हराम का खूनी तांडव, 11 लोगों की हत्या और भारी आगजनी

    Bangladesh Hindu Priest: पहाड़ी क्षेत्र में लापता पुजारी का शव मिलने से मची भारी अफरा-तफरी

    Iran US Ceasefire: फारस की खाड़ी में युद्ध के बादल और अमेरिका-ईरान के बीच खिंचती तलवारें

  • प्रादेशिकी
    • All
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
    Ekla Bandha पर भव्य समारोह: Gorakhpur को मिला नया पिकनिक स्पॉट और स्मार्ट सड़कें

    Gorakhpur में Infrastructure को रफ्तार: CM Yogi ने परियोजनाओं की प्रगति जांची

    Uttar Pradesh में 2027 का चुनाव: Nitin Naveen ने Yogi Adityanath के नाम पर लगाई मुहर

    Prayagraj से जारी हुआ UP Board Result: Shikha Verma और Kashish Verma ने लहराया परचम

    Awas Vikas इलाके में मर्डर से सनसनी, Kanpur Police के लिए बड़ी चुनौती

    Archana Kumari की हार्ट अटैक से मौत और Sonam की Pratapgarh में हत्या

  • युवा-जगत
    • All
    • कैरियर
    • जॉब
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
    संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने हजरतगंज बालिका विद्यालय में किया पौधारोपण और स्टेशनरी वितरण

    हीरालाल यादव लॉ कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन

    हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ में हिंदी दिवस का भव्य आयोजन

    हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में शिक्षक दिवस 2025: शिक्षकों को मिला सम्मान, छात्रों ने जताया आभार

    शिक्षक दिवस 2025: अवध कॉलेजिएट में धूमधाम से हुआ आयोजन, शिक्षकों को मिला विशेष सम्मान

    लखनऊ के नक्षत्र सक्सेना ने बढ़ाया प्रदेश का मान, RIMC प्रवेश परीक्षा में हासिल की सफलता

  • मनोरंजन
    • All
    • ग्लैमरस दुनिया
    • टेलीविजन
    • बॉलीवुड गपसप
    Indian Music Industry के एक सुनहरे युग का दुखद अंत: Legendary Singer और सुरों की मलिका Asha Bhosle (Asha Tai) का 92 वर्ष की आयु में निधन; Bollywood Celebrities और दुनियाभर के Fans में शोक की लहर

    फिक्की फ्लो की प्रदर्शनी ‘अनंतम’ में हस्त निर्मित पारंपरिक परिधानों की धूम

    मंडला मर्डर्स के कलाकार लखनऊ में

    मंडला मर्डर्स के कलाकार लखनऊ में

    सेलिब्रिटी अवॉर्ड Top 50 इंडियन आइकॉन 2025 का मुंबई में होगा भव्य आयोजन

    सविता वर्मा इस बार करेंगी मिसेज़ यूनिवर्स 2025 में भारत का प्रतिनिधित्व

    ताइवान के भीषण भूकंप में भी शान से खड़ा रहा ‘ताइपे 101’ टावर, आखिर कैसे है इतना मजबूत

  • अभिमत
    • All
    • आलेख
    • साक्षात्कार
    अन्तर्राष्ट्रीय सद्भावना के लिए शिक्षा एक शक्तिशाली हथियार है

    भारत ही विश्व में शान्ति स्थापित करेगा

    भारत ही विश्व में शान्ति स्थापित करेगा

    पारिवारिक एकता से ही वसुधैव कुटुम्बकम् की अवधारणा साकार होगी!

    माँ शब्द ही सम्मान का  प्रतिबिम्ब होता है

  • विचार
  • धर्म-संसार
  • विविध
  • हलचल
  • खरी कसौटी ई-पेपर
No Result
View All Result

Home समाचार

मेहुल चोकसी को क्या एक भारतीय नेता से मिलने के लिए ‘अगवा’ किया गया था?

K.C. Vishnoi by K.C. Vishnoi
June 8, 2021
in समाचार, विदेश
0
मेहुल चोकसी को क्या एक भारतीय नेता से मिलने के लिए ‘अगवा’ किया गया था?
0
SHARES
67
VIEWS
Share on Facebook

पंजाब नेशनल बैंक से 13,578 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी के अभियुक्त मेहुल चोकसी ने कहा है कि उन्हें एंटीगा से अगवा करके डॉमिनिका ले जाया गया.

उन्होंने दावा किया कि उनके अपहरणकर्ताओं ने उनसे कहा था कि डॉमिनिका में उनकी बातचीत एक शीर्ष भारतीय मंत्री से कराई जाएगी.

इससे पहले मेहुल की पत्नी प्रीति ने भी मेहुल को अगवा किए जाने का दावा किया था.

उनके वकीलों ने भी अलग-अलग मीडिया संस्थानों से बातचीत में यही बात दोहराई थी.

मेहुल चोकसी ने दो जून को अपने वकीलों के ज़रिए एंटीगा पुलिस के पास अपने अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. इस शिकायत में उन्होंने कई बड़े दावे किए हैं.

चोकसी ने किडनैपिंग की क्या कहानी बताई?

शिकायत में अपने अहपरण की कहानी बताते हुए चोकसी कहते हैं, “23 मई को बारबरा जाबरिका ने मुझे अपने घर से पिक करने के लिए कहा था. मैं उसे कुछ महीनों से एक दोस्त के तौर पर जानता था और वो कुछ दिनों तक हमारे घर के सामने रहती थी.”

“23 मई की शाम क़रीब पांच बजे जब मैं बारबरा के घर में दाख़िल हुआ, तो कुछ देर बाद वहां 8-10 हट्टे-कट्टे लोग आए, जो ख़ुद को एंटीगा पुलिस का बता रहे थे. उन्होंने मुझे बुरी तरह पीटा, मेरी खाल पर करंट लगाया, जिससे मैं जल गया. उन्होंने मेरा फ़ोन, रोलेक्स घड़ी और पर्स ले लिया. फिर वो मेरी आंखों पर पट्टी बांधकर मुझे ले जाने लगे.”

चोकसी की शिकायत के मुताबिक़, उन्हें जाबरिका के घर के पीछे एक छोटी नाव में ले जाया गया. फिर वहां से कहीं और ले जाने के बाद उन्हें एक बड़ी नाव में रखा गया और फिर आंखों से पट्टी हटाई गई. चोकसी के मुताबिक़ दूसरी नाव में शिफ़्ट किए जाने पर उन्हें अहसास हुआ कि उन्हें पुलिस के पास नहीं ले जाया जा रहा है.

“बड़ी नाव में दो भारतीय मूल के और तीन कैरिबियाई मूल के लोग थे. उन्होंने अब तक जो भी किया था, उससे लगा कि दोनों भारतीय अनुभवी मर्सिनरीज़ हैं, जिन्हें मुझे हिंसक और अवैध तरीक़े से किडनैप करने के लिए ही हायर किया गया था.”

मर्सिनरी भाड़े के उन लोगों को कहा जाता है जो पैसों के बदले सैनिकों जैसे काम करते हैं. माना जाता है कि आमतौर पर ये लोग अकेले ही काम करते हैं. साल 2020 में नेटफ़्लिक्स पर आई फ़िल्म ‘एक्सट्रैक्शन’ ऐसे ही कुछ मर्सिनरीज़ पर आधारित थी.

क्या किसी मंत्री से होने वाली थी चोकसी की बात?

चोकसी की पांच पन्नों की शिकायत में लिखा है, “नाव पर मौजूद एक भारतीय ने मुझे बताया कि वो पिछले एक साल से मुझ पर निगाह रख रहे थे. वो जानते थे कि मैं कहां वॉक करने जाता हूं और मेरा फ़ेवरेट रेस्तरां कौन सा है.”

“दूसरे भारतीय ने मुझसे पैसों और बैंक खातों के बारे में पूछा. मेरे कुछ पूछने पर मुझे गोलमोल जवाब दिए गए. उनमें से एक भारतीय ने मुझसे कहा कि मुझे एक बड़े भारतीय नेता को इंटरव्यू देने के लिए इस ख़ास लोकेशन पर लाया गया है. डॉमिनिका में मेरी नागरिकता ‘फ़िक्स’ करके मुझे जल्द ही भारत प्रत्यर्पित कर दिया जाएगा.”

भारत सरकार की ओर से इस मामले में अभी तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया गया है. चोकसी के प्रत्यर्पण के लिए अलग-अलग भारतीय एजेंसियों के अधिकारियों की जो टीम डॉमिनिका गई थी, वो क़रीब सात दिन कैरिबियाई देश में रहने के बाद जून के पहले हफ़्ते में भारत लौट आई है.

चोकसी 24 मई से डॉमिनिका में जुडिशल कस्टडी में हैं और उन पर अवैध रूप से डॉमिनिका में घुसने का ट्रायल चल रहा है. डॉमिनिका पुलिस ने कोर्ट में दावा किया कि उन्होंने चोकसी को 23 मई को रात साढ़े ग्यारह बजे तट के पास संदेहास्पद अवस्था में गिरफ़्तार किया था. हालांकि, पुलिस ने उन पर अवैध रूप से डॉमिनिका में घुसने का आरोप 28 मई को तय किया था.जेल में बंद मेहुल चोकसी अपना जख़्मी हाथ दिखाते हुए

किडनैपिंग के बाद ख़ुद को छोड़े जाने को लेकर चोकसी ने शिकायत में लिखा है, “जब उन लोगों को अहसास हुआ कि उनका प्लान ख़राब हो गया है, तो क्रू में बेचैनी फैल गई. उनके पास बार-बार रेडियो कॉल आ रहे थे कि मेरा ऑपरेशन अभी तक पूरा क्यों नहीं हुआ. उन्होंने पहले तो मुझसे लूटे गए 1,500 डॉलर मुझे वापस कर दिए थे, लेकिन बाद में उन्होंने ये पैसा फिर से लेकर नाववाले को दे दिया. फिर उन्होंने मुझे बातचीत के बिना किसी सोर्स और बिना पैसों के छोड़ दिया. उन्होंने मेरे परिवार और वकीलों को भी नहीं बताया कि मैं कहां हूं. उन्होंने मुझसे कहा कि वो मुझे डॉमिनिका पुलिस कमिश्नर को सौंप देंगे.”

चोकसी के एक महिला के साथ होने के बारे में पहला बड़ा बयान एंटीगा के प्रधानमंत्री गैस्टन ब्राउन की तरफ़ से आया था. उन्होंने कहा था कि चोकसी अपनी गर्लफ़्रेंड के साथ अच्छा समय बिताने डॉमिनिका गए थे, जहां उन्हें गिरफ़्तार कर लिया. ब्राउन ने कहा था कि एंटीगा से निकलना चोकसी की सबसे बड़ी ग़लती थी.

इसके बाद ज़ोर-शोर से ये जानने की कोशिशें की गईं कि आख़िर 23 मई की शाम चोकसी किस लड़की के साथ थे. कुछ दिनों बाद बारबरा का नाम सामने आया और चोकसी की पत्नी ने बताया कि वो कुछ महीनों से चोकसी से मिल रही थीं.एंटीगा के पीएम गैस्टन ब्राउन

कथित गर्लफ़्रेंड के बारे में क्या बोले चोकसी?

चोकसी ने अपनी शिकायत में बारबरा के बारे में लिखा है, “मैं बारबरा को एक दोस्त के तौर पर जानता था. वो पहले जॉली हार्बर में मेरे घर के सामने रहती थी, लेकिन बाद में कोको बे होटल में शिफ़्ट हो गई थी. मेरे स्टाफ़ के साथ उसके दोस्ताना रिश्ते थे. हम नियमित अंतराल पर मिलते थे और अक्सर शाम को वॉक पर जाते थे. जब उसके घर में मुझे पीटा जा रहा था, तो उसने कुछ नहीं किया. वो चुपचाप सब कुछ देखती रही और उसने बाहर से किसी को बुलाने की भी कोशिश नहीं की. वो जो कुछ कर रही थी, उससे साफ़ पता चलता है कि वो इस प्लान का अहम हिस्सा थी.”

चोकसी ने शिकायत में ये दावा भी किया है कि उनकी फ़ोन पर एक शख़्स से बात कराई गई थी, जिसने अपना नाम नरिंदर सिंह उर्फ़ अमरिंदर सिंह बताया था. शिकायत के मुताबिक़, “उस शख़्स ने कहा कि मैं तुम्हारे केस का इंचार्ज हूं. वो मुझे पर दबाव डालने लगा कि मैं ये कहूं कि मैंने अपने अपहरणकर्ताओं की मदद की और मैं ख़ुद उनके साथ गया था. मेरे मना करने पर उसने मुझे धमकाया कि मदद न करने पर मेरा परिवार ख़तरे में पड़ जाएगा.”

चोकसी के एंटीगा पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराने के बाद एंटीगा के पीएम गैस्टन ब्राउन ने सोमवार को कहा, “चोकसी ने शिकायत दर्ज कराई है कि उनका अपहरण किया है. उन्होंने अपने वकील के ज़रिए दावा किया है कि उन्हें एंटीगा से अपहरण करके डॉमिनिका ले जाया गया. पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और अपहरण की जांच की जा रही है.”मेहुल चोकसी के मुंबई स्थित घर के बाहर लगे बैंकों के नोटिस

डॉमिनिका के प्रधानमंत्री का क्या कहना है?

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक़ डॉमिनिका के प्रधानमंत्री रूज़वेल्ट स्केरिट ने इस बारे में पहली बार कोई बयान देते हुए कहा है, “भारतीय नागरिक चोकसी के ख़िलाफ़ कोर्ट में मामला चल रहा है. कोर्ट तय करेगा कि इनके साथ क्या किया जाएगा और हम कोर्ट के आदेश के मुताबिक़ काम करेंगे. मैं इस तरह के मामलों में सार्वजनिक बयान देना पसंद नहीं करता हूं.”

इस बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ वरिष्ठ वकील हरीश साल्वे ने इस मामले में दिलचस्पी दिखाई है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक साल्वे ने कहा है, “मैं इस मामले में भारत सरकार को सलाह दे रहा हूं. डॉमिनिका की अदालत में चल रहे मामले में भारत सरकार पार्टी नहीं है. हम डॉमिनिका प्रशासन की मदद कर रहे हैं. अगर भारत को मौका दिया गया और अटॉर्नी जनरल मुझे इसमें शामिल करते हैं, तो मैं भारत का प्रतिनिधित्व करूंगा.”

डॉमिनिका की अदालत में चोकसी पर अवैध रूप से डॉमिनिका में घुसने के आरोप में केस चल रहा है. इसके जवाब में चोकसी के वकीलों ने पक्ष रखा है कि उन्हें जबरन डॉमिनिका लाया गया है और इसके लिए चोकसी ज़िम्मेदार नहीं हैं. चोकसी के वकीलों की मांग है कि चोकसी को एंटीगा भेजा जाए, जहां के वो नागरिक हैं और जहां की अदालत में उनके ख़िलाफ़ दो मामले चल रहे हैं.

K.C. Vishnoi

K.C. Vishnoi

Group Editor at Khari Khasauti

  • Trending
  • Comments
  • Latest
विश्व युवा कौशल दिवस के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

July 14, 2025
संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने हजरतगंज बालिका विद्यालय में किया पौधारोपण और स्टेशनरी वितरण

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल ने हजरतगंज बालिका विद्यालय में किया पौधारोपण और स्टेशनरी वितरण

March 26, 2026
हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ में हिंदी दिवस का भव्य आयोजन

हीरालाल यादव ग्रुप ऑफ कॉलेजेज़ में हिंदी दिवस का भव्य आयोजन

September 13, 2025
Lok Sabha Setback – महिला शक्ति वंदन अधिनियम के खारिज होने पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का दौर

April 18, 2026
Ekla Bandha पर भव्य समारोह: Gorakhpur को मिला नया पिकनिक स्पॉट और स्मार्ट सड़कें

Ekla Bandha पर भव्य समारोह: Gorakhpur को मिला नया पिकनिक स्पॉट और स्मार्ट सड़कें

0
Gorakhpur में Infrastructure को रफ्तार: CM Yogi ने परियोजनाओं की प्रगति जांची

Gorakhpur में Infrastructure को रफ्तार: CM Yogi ने परियोजनाओं की प्रगति जांची

0
Uttar Pradesh में 2027 का चुनाव: Nitin Naveen ने Yogi Adityanath के नाम पर लगाई मुहर

Uttar Pradesh में 2027 का चुनाव: Nitin Naveen ने Yogi Adityanath के नाम पर लगाई मुहर

0
Prayagraj से जारी हुआ UP Board Result: Shikha Verma और Kashish Verma ने लहराया परचम

Prayagraj से जारी हुआ UP Board Result: Shikha Verma और Kashish Verma ने लहराया परचम

0
Ekla Bandha पर भव्य समारोह: Gorakhpur को मिला नया पिकनिक स्पॉट और स्मार्ट सड़कें

Ekla Bandha पर भव्य समारोह: Gorakhpur को मिला नया पिकनिक स्पॉट और स्मार्ट सड़कें

April 24, 2026

Recent News

Khari Kasauti Mobile Logo

Khari Kasauti is a Hindi News Portal managed by Khari Kasauti group of newspapers from Lucknow, Uttar Pradesh (India) 226001

Follow Us on Social Media

Browse by Category

  • Videos
  • अध्यात्म
  • अपराध
  • अभिमत
  • आलेख
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखंड
  • कला-साहित्य
  • कैरियर
  • खाना-खजाना
  • खेल
  • गृह-चाल
  • ग्रंथो-से
  • ग्लैमरस दुनिया
  • चर्चा-में
  • जॉब
  • ज्ञान-विज्ञान
  • ज्योतिष
  • टेक्नोलॉजी
  • टेलीविजन
  • तीर्थाटन
  • दिल्ली
  • देश
  • धर्म-संसार
  • पर्यावरण
  • प्रादेशिकी
  • फैशन-सौंदर्य
  • बड़ी-बहस
  • बाजार
  • बिहार
  • बॉलीवुड गपसप
  • भ्रष्टाचार
  • मनोरंजन
  • मुद्दा
  • युवा-जगत
  • योग
  • रत्नों की शक्ति
  • वास्तु-शास्त्र
  • विचार
  • विदेश
  • विविध
  • वॉट्स एप्प से
  • शिक्षा
  • शुभ-मुहूर्त
  • समाचार
  • साक्षात्कार
  • सियासत
  • सेहत
  • सैर सपाटा
  • हकीकत
  • हमारे-पर्व
  • हलचल

Recent News

Ekla Bandha पर भव्य समारोह: Gorakhpur को मिला नया पिकनिक स्पॉट और स्मार्ट सड़कें

Ekla Bandha पर भव्य समारोह: Gorakhpur को मिला नया पिकनिक स्पॉट और स्मार्ट सड़कें

April 24, 2026
Gorakhpur में Infrastructure को रफ्तार: CM Yogi ने परियोजनाओं की प्रगति जांची

Gorakhpur में Infrastructure को रफ्तार: CM Yogi ने परियोजनाओं की प्रगति जांची

April 24, 2026
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 Khari Kasauti, All rights reserved - Managed by Khari Kasauti Team.

No Result
View All Result
  • समाचार
    • देश
    • विदेश
    • खेल
    • बाजार
  • प्रादेशिकी
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • युवा-जगत
    • कैरियर
    • जॉब
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड गपसप
    • ग्लैमरस दुनिया
    • टेलीविजन
  • अभिमत
    • सम्पादकीय