हिंदू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा आराधना को समर्पित किया गया है वही शनिवार का दिन शनि महाराज के लिए उत्तम माना जाता है इस दिन भक्त भगवान को प्रसन्न करने के लिए विधिवत पूजा करते हैं और व्रत भी रखते हैं

इस दिन पूजा पाठ के साथ साथ अगर कुछ उपायों को भी किया जाए तो जीवन की परेशानियां दूर हो जाती है और व्यक्ति की किस्मत चमक जाती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा शनिवार के दिन किए जाने वाले कुछ अचूक उपाय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

शनिवार से जुड़े अचूक उपाय-
ज्योतिष अनुसार कामना पूर्ति के लिए शनिवार के दिन कुछ उपायों को किया जा सकता है इससे व्यक्ति की किस्मत पलट जाती है शनिवार के दिन शाम के समय शनि महाराज के सामने सरसों तेल का दीपक जलाएं साथ ही उसमें एक लौंग भी डाल दें इस उपाय को करना कारगार माना जाता है। मान्यता है कि इस उपाय को करने से भक्तों को शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार हो जाता है वही शनिवार के दिन लौंग का ये उपाय अगर आप लगातार करते हैं तो इससे धन की कमी नहीं रह जाती है और आर्थिक स्थिति में भी मजबूती आती है।

शनि और मंगल ग्रह की कृपा पाने के लिए नियमित रूप से मिट्टी के तेल का दीपक जलाएं इस बात का ध्यान रखें कि दीपक का इस्तेमाल केवल एक ही बार करना है दूसरी बार के लिए साफ और नया दीपक लें। शनिवार के दिन घर की पश्चिम दिशा में सरसों तेल का दीपक जलाने से नकारात्मकता दूर हो जाती है वही मुसीबतों से भी मुक्ति मिलती है। शनिवार की रात को आटे के दो दीपक बनाकर उसमें सरसों तेल डालें इस दीपक को घर के मुख्य द्वार पर रख दें। वही रखने से पहले इसमें काले तिल और उड़द के कुछ दाने डालना न भूलें ऐसा करने से शनि कृपा प्राप्त होती है और कष्टों से भी मुक्ति मिल जाती है।



































