धार्मिक तौर पर गंगा नदी और गंगाजल को बेहद पवित्र बताया गया है गंगा नदी को माता का दर्जा दिया गया है पर्व त्योहारों में गंगा स्नान करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और जीवन के कष्टों का भी निवारण हो जाता है वही शुभ व मांगलिक कार्यों में भी गंगाजल का प्रयोग किया जाता है जिस कारण लोग अपने घर के पूजन स्थल पर गंगाजल को रखते हैं

ज्योतिषशास्त्र में भी गंगाजल को महत्वपूर्ण बताया गया है मान्यता है इससे जुड़े टोटके व उपायों को करने से कई समस्याओं का समाधान हो जाता है और जीवन में तरक्की की राह खुल जाती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा गंगाजल से जुड़े टोटके बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।

जानिए गंगाजल से जुड़े टोटके-
मनचाही नौकरी पाने के लिए लगातार 40 दिनों तक पीतल के लोटे में साधारण जल भरकर उसमें गंगाजल की 11 बूंदे डालें इसके बाद जल को पांच बेलपत्र के साथ शिवलिंग पर अर्पित करें मान्यता है कि इस उपाय को करने से नौकरी मिलने में आसानी हो जाती है वही अगर बेटी के विवाह में कोई अड़चन आ रही है या फिर शादी में देरी हो रही है तो ऐसे में नहाने के पानी में गंगाजल और चुटकी भर हल्दी मिलाएं इस उपाय को लगातार 21 दिनों तक करें ऐसा करने से बेटी के विवाह में जो भी दिक्कत आ रही थी वह दूर हो जाएगी और योग्य वर भी प्राप्त होगा।

अगर आप कर्ज के बोझ तटे डूब चुके है और इससे निकलने का मार्ग नजर नहीं आ रहा है तो ऐसे में पीतल के लोटे में गंगाजल भरकर इसे घर में उत्तर पूर्व दिशा की ओर वाले कोने में रख दें इस लोटे के मुंह को लाल वस्त्र से ढक दें

मान्यता है कि इस उपाय को करने से कर्ज से मुक्ति मिल जाती है और आमदनी के स्तोत्रों में भी वृद्धि होती है घर की नकारात्मकता को दूर करने के लिए गंगाजल का उपाय लाभकारी साबित होता है रोजाना शिवलिंग में गंगाजल अर्पित करने से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं जिससे घर की नकारात्मकता का नाश हो जाता है।



































