Mahindra and Mahindra के चेयरमैन आनंद महिंद्रा (Anand Mahindra) माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म ट्विटर (Twitter) पर काफी एक्टिव रहते हैं. आनंद महिंद्रा अपने ट्वीट्स को लेकर सुर्खियों में छाए रहते हैं, उन्होंने हाल ही में एक ट्वीट किया है जिसमें उन्होंने भारत के नक्शे को यूजर्स के साथ शेयर किया है.
इस नक्शे पर भारत के अलग-अलग राज्यों में ये दिखाया गया है कि किस राज्य में कितने प्रतिशत लोगों के पास कार है.
आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि इस नक्शे में दिखाए गए आंकड़े National Family Health Survey 2019-2021 के आधार पर है. नक्शे में दिए आंकड़े को देखने से पता चलता है कि देश में औसतन 7.5 प्रतिशत घरों में कार जरूर है. आइए आपको बताते हैं कि किस राज्य में कितने फीसदी कार मालिक हैं. आनंद महिंद्रा ने भी लोगों से पूछा है कि वह इसके बारे में क्या सोचते हैं.
Anand Mahindra के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए एक शख्स ने लिखा कि मुझे लगता है कि जहां पब्लिक ट्रांसपोर्ट बढ़िया है वहां कार मालिकों की संख्या कम है. लोगों ने कहा महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश आदि अन्य राज्यों में पब्लिक ट्रांसपोर्ट बेहतर और बढ़िया ढंग से काम करता है. वहीं, पहाड़ी क्षेत्र जैसे की अरुणाचल प्रदेश में पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अभाव है जिस वजह से ऐसे क्षेत्रों में कार रखने वाले लोगों की तादाद भी ज्यादा है.



































