पूरी दुनिया साल 2023 में प्रवेश कर चुकी है और आज साल का पहला दिन यानी 1 जनवरी है ऐसे में हर कोई चाहता है कि उसका नया साल खुशियों पर हो, परिवार में पूरे साल सुख शांति और समृद्धि बनी रहे ऐसे में आज के दिन कुछ ज्योतिषीय उपायों को आजमाना बेहतर रहेगा

मान्यता है कि साल के पहले दिन अगर कुछ उपाय व टोटके किए जाए तो पूरा साल खुशहाल बना रहता है तो आज हम आपको पानी से जुड़े कुछ उपाय बता रहे हैं जिसे करने से सभी तरह के दोष दूर हो जाते हैं और सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

नए साल पर करें ये उपाय-
ज्योतिष अनुसार साल के पहले दिन यानी 1 जनवरी 2023 को सुबह उठकर स्नान आदि करके सूर्यदेव को जल अर्पित करें मान्यता है कि ऐसा करने से हर क्षेत्र में सफलता मिलती है और चेहरे पर तेज व आत्मविश्वास आता है। वही शिव शंकर को भी जल बेहद प्रिय है ऐसे में नए साल की शुरुआत में पूरी निष्ठा भाव के साथ शिव जल को एक लोटा जल अर्पित करें इस उपाय को अगर नियमित किया जाए तो भगवान होकर कृपा करते हैं जिससे जीवन की सभी समस्याएं दूर हो जाती है। धार्मिक तौर पर पेड़ पौधों को जल अर्पित करना उत्तम बताया गया है

मान्यता है कि ऐसा करने से सुख समृद्धि बढ़ती है ऐसे में साल के पहले दिन से शुरू करके पूरे साल तुलसी जी को जल अर्पित करें आप पीपल के पेड़ पर भी जल चढ़ा सकते हैं ऐसा करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। धार्मिक तौर पर गंगाजल को बेहद पवित्र बताया गया है ऐसे में आज के दिन सुबह उठकर पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें इससे गृह क्लेश से मुक्ति मिल जाती है और घर का वास्तुदोष भी दूर हो जाता है।




































