होली का पर्व आने वाला है। सनातन धर्म में होली के त्योहार का बहुत ही अधिक अहमियत होती है। पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन माह में शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को होलिका दहन होता है तथा उसके अगले दिन चैत्र माह की प्रतिपदा के दिन होली खेली जाती है।
वहीं होली से 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं। फिर होलिका दहन के साथ होलाष्टक का समापन होता है। प्रथा है कि होलाष्टक के 8 दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है। अगर कोई इन दिनों में शुभ कार्य करता है तो उसे परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए इस के चलते किसी भी तरह के शुभ और मंगल कार्य करने से बचना चाहिए। आइए जानते हैं इस वर्ष होलाष्टक किस दिनांक से आरम्भ हो रहे हैं…
इस दिन से शुरू हो रहे होलाष्टक 2023:-
इस वर्ष में 7 मार्च 2023 को होलिका दहन किया जाएगा। वहीं होली 8 मार्च को खेली जाएगी। होली के 8 दिन पहले होलाष्टक लग जाते हैं, इसलिए इसलिए इस वर्ष 28 फरवरी से होलाष्टक आरम्भ हो रहे हैं जो कि 7 मार्च तक रहेंगे।
होलिका दहन 2023 का शुभ मुहूर्त:-
पंचांग के मुताबिक, इस वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 06 मार्च 2023 की शाम 04 बजकर 17 मिनट से शुरू हो रही है। अगले दिन 07 मार्च 2023 की शाम 06 बजकर 09 मिनट तक रहेगी। इसी दिन होलिका दहन भी किया जाएगा। वहीं अगले दिन 8 मार्च 2023 को होली खेली जाएगी।





































