हिंदू धर्म में वैसे तो कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते है लेकिन एकादशी का व्रत बेहद खास माना जाता है कल यानी 1 फरवरी दिन बुधवार को जया एकादशी का व्रत किया जाएगा।
यह व्रत भगवान श्री हरि विष्णु को समर्पित है और एकादशी की तिथि श्री हरि विष्णु की प्रिय तिथियों में से एक मानी जाती है।

ऐसे में इस दिन व्रत पूजन करना लाभकारी होता है पंचांग के अनुसार हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी का व्रत किया जाता है यह बेहद पुण्यदायी मानी जाती है इसका व्रत करने से जातक को भूत, प्रेत, पिशाच योग से मुक्ति मिल जाती है इस दिन व्रत पूजा पाठ के साथ साथ कुछ उपायों को भी करना लाभकारी माना जाता है तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे है तो आइए जानते है।

जया एकादशी का शुभ मुहूर्त-
धार्मिक पंचांग के अनुसार माघ मास के शुक्ल पक्ष की जया एकादशी की तिथि का आरंभ 31 जनवरी को 11 बजकर 53 मिनट से हो रहा है और इसका समापन 1 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 1 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार जया एकादशी का व्रत 1 तारीख यानी कल रखना उत्तम रहेगा।

एकादशी पर करें ये उपाय-
आपको बता दें कि जया एकादशी के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु का आह्वान करें ऐसा करने से श्री हरि जल्दी प्रसन्न होकर अपनी कृपा बरसाते है जिससे घर में धन धान्य की कमी नहीं रहती है इस दिन भगवान विष्णु के संग माता लक्ष्मी की पूजा करना उत्तम होता है मान्यता है कि ऐसा करने से साधक को जीवन में खूब तरक्की मिलती है और सफलता की राह में आने वाली अड़चने भी दूर हो जाती है। भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए आप इस दिन उन्हें पीले वस्त्र, पीले पुष्प, पीले पुष्प की माला, पीला भोग, फल आदि अर्पित कर सकते है साथ ही इस दिन गायों को चारा और जरूरतमंद को कुछ दान देना भी लाभकारी माना जाता है।





























