हिंदू धर्म में पूजा पाठ और ईश्वर आराधना को श्रेष्ठ माना गया है। इस धर्म को मानने वाले अधिकतर लोग रोजाना सुबह शाम देवी देवताओं की विधिवत पूजा करते है मान्यता है कि ईश्वर का ध्यान व पूजन करने से दुखों में की आती है और किसी अनिष्ट के होने का भय नहीं रहता है ऐसे में अगर आप भी अपने घर परिवार में सुख शांति और अन्न धन में वृद्धि चाहते है तो कुछ ऐसे काम है जिन्हें आपको रोजाना करना पड़ेगा।

मान्यता है कि महिलाएं अगर रोज़ सुबह स्नान आदि करने के बाद साफ वस्त्र धारण करके श्री अन्नपूर्णा लघु स्तोत्रम् का संपूर्ण पाठ करें और फिर इसके बाद रसोई में प्रवेश करें तो इससे लाभ होता है और घर में धन धान्य की कमी नहीं रहती है, और दुख व परेशानियों से भी राहत मिल जाती है। मां अन्न पूर्णा की कृपा सदैव उस घर पर बनी रहती है तो आज हम आपके लिए लेकर आए है मां अन्नपूर्णा का ये चमत्कारी स्तोत्र, तो आइए जानते है।

श्री अन्नपूर्णा लघु स्तोत्रम्-
भगवति भवरोगात् पीडितं दुष्कृतोत्यात् ।
सुतदुहितृकलत्र उपद्रवेणानुयातम् ॥
विलसदमृतदृष्ट्या वीक्ष विभ्रान्तचित्तम् ।
सकलभुवनमातस्त्राहि माम् ॐ नमस्ते ॥ १ ॥
माहेश्र्वरीमाश्रितकल्पवल्ली ।
महंभवोच्छेदकरीं भवानीम् ॥
क्षुधार्तजायातनयाद्दुपेत
स्त्वान्नपूर्णे शरणं प्रपद्दे ॥ २ ॥
दारिद्र्यदावानलदह्यमानम् ।

पाह्यन्नपूर्णे गिरिराजकन्ये ॥
कृपाम्बुधौ मज्जय मां त्वदीये ।
त्वपादपद्मार्पितचित्तवृतिम् ॥ ३ ॥
दूत्थन्नपूर्णास्तुतिरत्नमेतत् ।
श्लोकत्रयं यः पठतीह भक्त्या ॥
तस्मै ददात्यन्नसमृद्धिमम्बा ।
श्रियं च विद्दां च यशश्र्च मुक्तिम् ॥ ४ ॥
॥ इति श्रीमद् शंकराचार्य विरचितम् श्री लघु अन्नपूर्णास्तोत्रम् संपूर्णम् ॥



































