हर कोई अपने जीवन में सुख शांति और सफलता पाना चाहता है इसके लिए लोग कड़ी मेहनत और खूब प्रयास भी करते है। लेकिन फिर भी अगर मनचाही सफलता हासिल नहीं हो रही है या फिर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है।

तो ऐसे में कुछ अचूक टोटके आपकी मदद कर सकते है। मान्यता है कि इन टोटको और उपायों को अगर शुक्रवार की रात्रि विधिवत तरीके से किया जाए तो हर तरह के कष्ट दूर हो जाते है और माता लक्ष्मी की कृपा से धन वर्षा होती है तो आज हम आपको शुक्रवार के टोटके बता रहे है।

शुक्रवार की रात करें ये टोटका-
धार्मिक तौर पर शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी की पूजा को समर्पित होता है ऐसे में आप कुछ टोटके व उपायों को शुक्रवार की रात्रि गुप्त तरीके से करके लाभ पा सकते है और सफलता की सीढ़ियां भी चढ़ सकते है। ऐसे में शुक्रवार की रात को अष्ट लक्ष्मी की विधिवत पूजा आराधना करें उनके सामने अगरबत्ती जलाकर गुलाब के पुष्प अर्पित करें और माता से सभी परेशानियों की मुक्ति के लिए प्रार्थना करें मान्यता है कि इस उपाय को करने से लाभ जरूर मिलेगा। आप शुक्रवार की रात्रि अष्टलक्ष्मी को लाल पुष्प की माला जरूर अर्पित करें मान्यता है कि यह माता को प्रिय है इसके साथ ही ‘ऐं ह्रीं श्रीं अष्टलक्ष्मीयै ह्रीं सिद्धये मम गृहे आगच्छागच्छ नम: स्वाहा’ मंत्र का जाप कम से कम 108 बार करें इससे आपको लाभ जरूर मिलेगा।

अगर आप धन संकट से छुटकारा पाना चाहते है तो ऐसे में शुक्रवार की रात को गुलाबी वस्त्र में श्री यंत्र और मां अष्टलक्ष्मी की तस्वीर स्थापित करें और इसकी विधिवत पूजा करके धन रखने वाले स्थान पर रखें दें मान्यता है कि इस उपाय से आर्थिक परेशानी दूर हो जाती है और लक्ष्मी कृपा भी बरसती है।





























