हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद ही पवित्र माना जाता है। इस धर्म को मानने वाले अधिकतर घरों में तुलसी का पौधा लगा होता है और लोग रोजाना इसकी विधिवत पूजा करते है।
वास्तुशास्त्र में भी इस पौधे को बेहद ही महत्वपूर्ण माना गया है।

मान्यता है कि इसे घर की सही दिशा और स्थान पर लगाने से सुख समृद्धि और सकारात्मकता आती है लेकिन अगर गलत दिशा में तुलसी का पौधा लगा हो तो फायदे की जगह पर नुकसान भी हो सकता है तो आज हम आपको तुलसी पौधे से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातें बता रहे है, तो आइए जानते है।

जानिए तुलसी से जुड़े नियम-
वास्तुशास्त्र की मानें तो घर में तुलसी का पौधा सही दिशा और स्थान पर ही लगाना चाहिए मान्यता है कि इससे कई तरह के लाभ मिलते है ऐसे में अगर आप भी अपने घर में तुलसी लगाने के बारे में विचार कर रहे है तो इसके लिए सबसे सही दिशा उत्तर, उत्तर पूर्व या पूर्व दिशा है। इन दिशाओं में तुलसी लगाने से घर परिवार में सुख शांति और सकारात्मकता आती है। लेकिन तुलसी को भूलकर भी घर की दक्षिण दिशा में नहीं लगाना चाहिए।

मान्यता है कि अगर इस दिशा में यह पौधा लगा होता है तो परिवार की तरक्की में बाधा उत्पन्न होती है और परेशानियां भी आती है। जहां पर भी आपने तुलसी का पौधा लगाया है उस स्थान को हमेशा साफ सुथरा रखें। क्योंकि तुलसी बहुत ही पवित्र होती है इसमें लक्ष्मी जी का वास होता है ऐसे में तुलसी के पौधे के पास साफ सफाई जरूर रखें। भूलकर भी तुलसी को बिना स्नान के या फिर गंदे हाथों से नहीं छुना चाहिए। वरना माता लक्ष्मी नाराज़ हो सकती है।






























