गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने शनिवार को इस्तीफा दे दिया। यह अभी पता नहीं चला है कि आखिर क्या वजह रही कि उन्होंने यह कदम अचानक उठाया। गुजरात पीएम मोदी का गृह राज्य है और वहां अगले साल दिसंबर में चुनाव होने वाले हैं। आप नेता राघव चड्ढा ने ट्वीट कर कहा कि आप ने उत्तराखंड में प्रवेश किया है और वह सत्तारूढ भाजपा का जबर्दस्त विरोध कर रही है। इस कारण भाजपा को अपना सीएम बदलना पड़ा। आप ने सूरत में भाजपा का वर्चस्व खत्म कर नगर निगम में 27 सीटें जीतीं। राज्य में निष्क्रिय पड़ी कांग्रेस को पीछे छोड़ आप ने विपक्ष में जगह बनाई। इस कारण भाजपा को गुजरात में सीएम को हटाने पर मजबूर होना पड़ा।



































