मनीष श्रीवास्तव के साथ सैकड़ों लोगों ने ली जदयू की सदस्यता |
उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को देखते हुए जनता दल यूनाइटेड ने अपनी सक्रियता बढ़ा ली है |
प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल द्वारा अति महत्पूर्ण लखनऊ जिला में समाजसेवी एवं राजनीतिज्ञ मनीष श्रीवास्तव को जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया है | ज्ञात है है कि 2 माह पूर्व लखनऊ जिला इकाई का गठन करने के लिए संयोजक की जिम्मेदारी दी गई थी | उनके साथ सैकड़ों की संख्या मे विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं , समाजसेवी, व्यापारी वर्ग ने जद यू की सदस्यता ग्रहण की| प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने आशा व्यक्त की कि मनीष श्रीवास्तव और उनके समर्थकों के ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री माननीय नीतीश कुमार जी की नीतियों एवं पार्टी के विचारों और सिद्धांतों को जिले के कोने कोने मे पहुंचाएंगे एवं आगामी सभी चुनावों में पार्टी की मजबूत दावेदारी पेश करेंगे | सदस्यता ग्रहण करने में मुख्य रूप से धनंजय तिवारी, संजय श्रीवास्तव,अमित सक्सेना ,एलविन ,विनय सिंह, विनय मिश्रा, अनुराध श्रीवास्तव,वीरेंद्र तिवारी, अमित बंसल, पूर्व संयुक्त सचिव लखनऊ बार ऐड○ लक्ष्मी नारायण मिश्रा ,आशुतोष कुमार सिंह, वि के राय, दिव्यानश ,सचिन, नीमह शर्मा, चंदन आदि प्रमुख हैं |
सदस्यता का कार्यक्रम एक सादे समारोह के रूप में प्रदेश कार्यालय में संपन्न हुआ जहाँ प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में जिनमें प्रदेश महासचिव भैया हरि शंकर जी, प्रदेश महासचिव सुभाष पाठक, प्रदेश कोषाध्यक्ष अमर सिंह कटियार, युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष प्रशान्त सिंह,कार्यालय प्रभारी ओम प्रकाश वर्मा ,प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष नंदन, शिव प्रसाद मौर्य आदि शामिल थे , सभी को सदस्यता ग्रहण कारवाई |






























