अवसर था, मारूति के गुजरात प्लांट में पहली इवी ई-विटारा कार के उद्याटन का, जिसमें पीएम मोदी ने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि गणेश उत्सव इस शुभ उल्लास में भारत के मेक इन इंडिया अभियान में एक नया अध्याय जुड़ रहा है। भारत को एक डेमोग्राॅफिक एडवांटेज है। यहां स्किल वर्कफोर्स का बहुत बड़ा पूल है। जो हमारे हर पार्टनर के लिये जीत तय करता है।
पैसा किसी का भी लगे, मुझे इससे कोई लेना देना नही है, फिर वो डाॅलर हो, पाॅन्ड हो या फिर कोई अन्य करेंसी, लेकिन इससे जो प्रोडक्शन हो उसमें पसीना मेरे देशवासियों को होगा और मेरे देश की मिट्टी की महक होगी।
आज पूरी दुनिया भारत की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रही है। ऐसे समय में कोई भी राज्य पीछे नही रहना चाहिये। हर राज्य को इस अवसर का फायदा उठाना चाहिये। हमारे देश में आने वाले निवेशकों को इतनी दुविधा हो कि वो तय ही न कर पाये कि इस राज्य में जाये या उस राज्य में।
मैं इस मंच के माध्यम से सभी राज्यों को रिफाॅर्म, प्रो – डेवलपमेंट की पाॅलिसी के साथ साथ गुुड गर्वनेंस की भी प्रतियोगिता करने का निमंत्रण देता हेूॅ। जिससे हम सभी गर्व से स्वदेषी की ओर बढ़ें। 2047 तक हम विकसित भारत का निर्माण करने में मुझे आप सभी के साथ, सहयोग और योगदान चाहिये।





























